back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डॉक्‍टरों ने पत्नी को बताया- मरीज कोमा में है और पैसे लाओ, तभी ICU से भागता आया पति, बोला- मुझे बांधकर रखा था

रतलाम के गीता देवी अस्पताल के कर्मचारियों पर आरोप लगा है कि उन्होंने महिला को पति की सेहत को लेकर गुमराह करके पैसे ऐंठने की कोशिश की।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के रतलाम में एक निजी अस्‍पताल में मरीजों से जबरन पैसे ऐंठने का मामला सामने आया है। जिसमें खुद मरीज ने आईसीयू से बाहर निकलकर अस्‍पताल प्रबंधन द्वारा की जा रही जबरदस्‍ती का भंडाफोड़ किया। डॉक्टरों ने मरीज के परिजन से कहा कि वह कोमा में चला गया है और इलाज के लिए और पैसे लगेंगे। तभी मरीज कैथेटर और सांस की नली हाथ में लेकर अस्पताल के बाहर सड़क पर पहुंच गया था, वहीं परिजनों से यह कहा गया था कि मरीज कोमा में है। इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 

घटना गीता देवी अस्पताल की

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गीता देवी अस्पताल की है, जहां पैसे ऐंठने के लिए अस्पताल के स्टाफ ने महिला को उसके पति के स्वास्थ्य को लेकर गुमराह किया। पति ने खुद ICU से बाहर निकलकर सारी सच्चाई बताई है। मरीज की पत्नी ने बताया कि उसका पति बंटी रतलाम मोतीनगर का रहने वाला है और मारपीट में घायल होने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। अस्पताल प्रबंधन ने उसके पति को कोमा में बताकर पैसे मांगे और उसे आईसीयू में बांधकर रखा। जब वह एक लाख रुपये लेकर लौटी तो उसने अपने पति को बंधा हुआ देखा। फिलहाल मरीज को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। 

[EMBED]

सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

वहीं घायल मरीज की पत्नी ने आगे बताया कि वे लोग हमसे यह कहकर पैसे ऐंठना चाहते थे कि मेरे पति कोमा में हैं। यदि मैं समय पर आईसीयू के अंदर नहीं पहुंचती तो मेरे पति की जान को खतरा हो सकता था। फिलहाल अब मरीज का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। इस मामले को तूल पकड़ता देख सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

आईसीयू से सीधे सड़क पर आया मरीज 

इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें मरीज सांस लेने वाली नली हाथ मे लिए और कैथेटर पहना हुआ दिख रहा है। वीडियो में वह अस्पताल के खिलाफ खुद ही चीख-चीख कर सड़क पर लोगों को अस्पताल की हकीकत बता रहा है।

यूजर्स कर रहे कार्रवाई की मांग 

वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए यूजर्स ने अस्‍पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की मांग की है। एक यूजर ने लिखा कि “ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। राजस्थान में जब अशोक गहलोत सरकार राइट टू हेल्थ लेकर आई थी, तब ऐसे लोगों ने खूब विरोध किया था।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि “स्वास्थ्य के नाम पर बस लोगों को गुमराह किया जा रहा है।”

Advertisementspot_img

Also Read:

मध्य प्रदेश सरकार ने बजट में खोला पिटारा, महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए ऐतिहासिक पैकेज का ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने विधानसभा में 4,38,317 करोड़ का बजट पेश किया। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने इसे...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵