back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आयोग ने की मृतक के उत्तराधिकारियों को पचास हजार रुपये देने की अनुशंसा

भोपाल, 23 फरवरी (हि.स.)। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने रेलवे प्लेटफॉर्म पर मृत्यु के एक मामले में मृतक के परिजनों को 50 हजार रुपये दिये जाने की अनुशंसा की है। इसके लिए आयोग ने दो माह का समय दिया है। मानव अधिकार आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आयोग ने प्रकरण क्रमांक 3868/उज्जैन/2019 में अनुशंसा की है कि भारत सरकार का रेल मंत्रालय तथा मध्यप्रदेश शासन मृतक श्री नारायण सिंह प्रजापति के उत्तराधिकारियों को क्षतिपूर्ति के रूप में पचास हजार रुपये दो माह में अदा करें। जानकारी के अनुसार 18 मई 2019 को शाम करीब 4.50 बजे भोपाल-उज्जैन एक्सप्रेस से बीमार अवस्था में भोपाल के मेन रेल्वे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 05 पर उतारे गये बीमार नारायण सिंह प्रजापति को तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध न मिल पाने से अंततः प्रजापति की मृत्यु हो गई थी। इन परिस्थितियों में मृतक नारायण सिंह प्रजापति को प्राप्त जीवन जीने के अधिकार संबंधी उसके मौलिक और मानव अधिकारों का घोर उल्लंघन हुआ। अतः रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी स्टाफ के सिविल दायित्व के अंतर्गत कुल पचास हजार रूपये की क्षतिपूर्ति राशि मृतक के उत्तराधिकारियों को दो माह में अदा की जाये। आयोग ने यह भी तय कर दिया है कि भारत सरकार का रेल मंत्रालय और मध्यप्रदेश शासन, दोनों कुल क्षतिपूर्ति राशि पचास हजार में से पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये समान रूप से अदा करें। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे

Advertisementspot_img

Also Read:

रुपए में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले पहली बार 90 के पार पहुंचा, जानिए क्‍या है कारण ?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मई में जब डॉलर के मुकाबले रुपये का स्तर 83 तक आया था, तो उम्मीद थी कि यह...
spot_img

Latest Stories

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...