back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएं छात्र-छात्राएं : शिक्षा मंत्री परमार

दो दिवसीय अनुगूंज-2021 का हुआ शुभारंभ भोपाल, 15 मार्च (हि.स.)। प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वंतत्र प्रभार) इंदर सिंह परमार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बदलाव होने के बाद छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ नृत्य शास्त्रीय संगीत और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाना चाहिए। मंत्री परमार सोमवार शाम को भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित अनुगूंज-2021 कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। स्कूल शिक्षा मंत्री परमार ने दो दिवसीय समारोह अनुगूंज 2021 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अनूगूंज 2021 के माध्यम से शासकीय स्कूल के विद्यार्थियों की धारणा बदली है। आने वाले समय में नई शिक्षा नीति में कार्य कर नये संकल्प के साथ तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि ज्ञान आधारित शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए सरकार के साथ-साथ शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के गंभीर प्रयासों की जरूरत है। राज्य मंत्री परमार ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य आदर्श समाज का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में बदलाव के साथ प्रदेश में 10 हजार स्कूलों का निर्माण करवाया जायेगा। पहले वर्ष 350 स्कूल भवनों का निर्माण होगा। शिक्षा के क्षेत्र में कला संस्कृति के सभी विषयों का समावेश कर शिक्षकों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा। इससे एक अलग बदलाव का वातावरण देखने को मिलेगा एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार किया जाएगा। प्रमुख सचिव अरूण शमी राव ने अनुगूँज 2021 की परिकल्पना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ शास्त्रीय लोकनृत्य भी सिखाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अनुगूँज 2021 कार्यक्रम में 11 विद्यालयों के 400 छात्र-छात्राएँ द्वारा अपनी कला की प्रस्तुति दी जाएगी। नाटक की आकर्षक प्रस्तुतियाँ अनुगूँज 2021 के प्रथम दिन प्रथम दिन जातक कथा पर आधारित नाटक ‘निर्द्वन्द्व’ और मणिपुरी की लोककथा का नाट्य रूपांतरण ‘मिजाओगी खोंगचट’ की आकर्षक प्रस्तुति हुई। इस अवसर पर मेंटोर्स श्रुति, धर्मेश, मेंटोर मॉरिस लाजरस, डॉ लता सिंह मुंशी, दयानिधि मोहन्ता, बिंदु जुनेजा, श्वेता देवेन्द्र, क्षमा मालविया, मिलिंद दाभाड़े, केजी त्रिवेदी और सौरभ अनंत को सम्मानित किया गया। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

Christmas Day: कहीं झाड़ू छुपती है तो कहीं सजते हैं मकड़ी के जाले, दुनियाभर में ऐसे मनाया जाता है क्रिसमस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिसमस का नाम आते ही आंखों के सामने सांता क्लॉज, चमकती लाइटें, केक और कैरोल्स की तस्वीर उभरती है, लेकिन दुनिया...
spot_img

Latest Stories

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...