MP में हालात हुए खतरनाक: सिवनी के डुंगरिया बांध में रिसाव, खाली कराए दो गांव, लगातार बारिश से रोटा झील उफान पर

मनोज गुप्ता ने बताया कि प्रशासन ने ग्राम डुंगारिया और बदनौर को खाली करा लिया है। ग्रामीणों को जोगीगुफा एवं अन्य गांवों में ठहराया गया है।
सिवनी के डुंगरिया बांध में रिसाव
सिवनी के डुंगरिया बांध में रिसाव

सिवनी, हिन्दुस्थान समाचार। मध्य प्रदेश में सिवनी जिले के लखनादौन विकासखंड अंतर्गत ग्राम गनेशगंज के पास डुंगरिया बांध की बाहरी दीवार में दरार आने से पानी का रिसाव होने से हालात गंभीर हो गए हैं। यह जानकारी नगर निरीक्षक थाना लखनादौन मनोज गुप्ता ने दी। गुप्ता ने बताया कि प्रशासन ने ग्राम डुंगारिया और बदनौर को खाली करा लिया है। ग्रामीणों को जोगीगुफा एवं अन्य गांवों में ठहराया गया है। रेस्क्यू टीम प्रभावित क्षेत्र में पहुंचने वाली है। सिवनी जिले के लखनादौन मुख्यालय में लगातार बारिश से रोटा झील उफान पर है। इस कारण निचले क्षेत्रों के वार्डों में पानी भर गया है। सड़कें डूब गई हैं। घरों के अंदर पानी भर जाने से कीमती सामान को नुकसान हुआ है।

सड़कों पर खड़ी कारें डूबी

सड़कों पर खड़ीं कारें डूब गई हैं। पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती डहेरिया और जिला प्रशासन के अधिकारी स्थिति की जायजा ले रहे हैं। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। लोगों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था की जा रही है। नगर निरीक्षक लखनादौन मनोज गुप्ता ने बताया कि 27 जून की देररात में बारिश होने के कारण मुख्यालय के निचले वार्डों में पानी भर गया है। कोई जनहानि नही हुई है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in