shreeji39s-procession-came-out-after-sitting-in-a-silver-palanquin
shreeji39s-procession-came-out-after-sitting-in-a-silver-palanquin

रजत पालकी में विराजमान होकर निकली श्रीजी की शोभायात्रा

गुना, 27 फरवरी (हि.स.)। नीचला बाजार स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर चल रहे 16 दिवसीय शांतिनाथ महामंडल विधान, कलशारोहण, ध्वजदंड स्थापना कार्यक्रम का समापन शनिवार को विश्वशांति महायज्ञ के साथ हुआ। इस मौके बाल ब्रह्मचारी मनोज लल्लन भैयाजी के निर्देशन में प्रात: श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा, नित्य पूजन एवं श्री शान्तिनाथ विधान हुआ। तत्पश्चात विश्वशांति की भावना से महायज्ञ अनुष्ठान हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में इंद्र-इंद्राणियों ने हवन कुंड में आहूतियां दीं। कार्यक्रम संयोजक वैभव पांड्या, सह संयोजकगण धर्मेन्द्र बज एवं राजेन्द्र टोंग्या ने बताया कि यज्ञ के बाद स्थानीय मंदिर से श्रीजी की भव्य पालकी शहर के प्रमुख मार्गों से निकली। इस मौके पर रजत पालकी में श्रीजी को विराजमान कर पालकी सुगन चौराहा, नई सडक़, पंडाजी चौराहे से होते हुए वापिस बाजार मंदिर पहुंची। यहां श्रीजी के कलशाभिषेक आदि मांगलिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए। उल्लेखनीय है कि 16 दिवसीय विधान के दौरान चतुर्विध संघ का सानिध्य मिला। समापन दिवस पर नन्हें-मुन्नें बच्चों द्वारा उत्साह और विशुद्धि के साथ मंडल पर विधान के अघ्र्य चढ़ाए गए। विधान के समापन पर सकल दिगम्बर जैन समाज और आयोजन समिति ने ब्रह्मचारी विधानचार्य मनोज भैया का सम्मान किया। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in