केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के जन्मदिन पर सीएम शिवराज ने दी शुभकामनाएं

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के जन्मदिन पर सीएम शिवराज ने दी शुभकामनाएं
केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के जन्मदिन पर सीएम शिवराज ने दी शुभकामनाएं

भोपाल, 12 जून (हि.स.)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का आज शुक्रवार को जन्मदिन है। वे आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे है। जन्मदिन के अवसर पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही है। राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर मप्र तक राजनेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए दीर्घायु होने की कामना की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर केन्द्रीय मंत्री तोमर को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘मेरे प्रिय मित्र, हमारे साथी, हमारे मार्गदर्शक केंद्रीय मंत्री श्री @nstomar जी को जन्मदिन पर आत्मीय बधाई। ईश्वर आपको स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, शुभकामनाएं’। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर अपने शुभकामना संदेश में कहा ‘भाजपा के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री @nstomar जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर केन्द्रीय मंत्री तोमर को जन्मदिन की बधाई दी है और उनके स्वस्थ्य जीवन की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘शुभ जन्मदिन !!! कुशल एवं कर्तव्य के परिचारक, प्रदेश की गौरवशाली परंपरा के ध्वजवाहक, हमारे आदरणीय भाईसाहब केन्द्रीय कृषिमंत्री श्री @nstomar जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...भगवान श्रीराम आपको सदैव स्वस्थ और चिरायु रखे। भाजपा सासंद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने अपने बधाई संदेश में कहा ‘बहुमुखी प्रतिभा के धनी तथा वर्तमान में केंद्रीय मंत्री माननीय श्री @nstomar जी को जन्मदिवस की अपार शुभकामनाएं। ईश्वर की कृपा से आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न चित्त रहें। पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ भाजपा विधायक गोपाल भार्गव ने ट्वीट कर कहा ‘केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री एवं @BJPyIndia परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री @nstomar जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in