seoni-tribute-program-of-farmers-with-plantation-on-june-05
seoni-tribute-program-of-farmers-with-plantation-on-june-05

सिवनीः वृक्षारोपण के साथ किसानों का श्रंद्धाजलि कार्यक्रम 05 जून को

सिवनी, 03 जून(हि.स.)। जिले में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आगामी शनिवार 5 जून को सँयुक्त किसान मोर्चा सिवनी के तत्वाधान में ऑक्सीजन की कमी से जान गवांने वाले नागरिकों को पेड़ लगाकर श्रृद्धाजंलि देने कार्यक्रम का आयोजन ग्राम मारबोडी में किया गया है। उक्ताशय की जानकारी सँयुक्त किसान मोर्चा, किसान आंदोलन सिवनी के मीडिया प्रभारी राजेश पटेल ने गुरूवार की दोपहर को दी है। राजेश पटेल ने बताया कि कोरोना की महामारी से पिछले दिनों ऑक्सीजन की कमी के कारण हजारों नागरिकों ने अपनी जान गवां दी है। सिवनी जिले के पर्यावरण के लिए हमेशा सजग रहे ईश्वर सिंह राजपूत , लक्ष्मी कश्यप, मनोज रजक बखारी ,विनय राजपूत जाम व अन्य के साथ मिलकर सँयुक्त किसान मोर्चा किसान आंदोलन के साथी आगामी शनिवार 05 जून 21 विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम मारबोडी में दोपहर 2 बजे ऑक्सीजन की कमी से जान गवांने वाले नागरिकों की याद में श्रृद्धाजंलि कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। यह कार्यक्रम सिवनी जिले के गाँव-गाँव हर एक किसान को पेड़ लगाओं पर्यावरण बचाओ’ अभियान से जोड़ेगा। कार्यक्रम में कोविड नियमों का पालन किया जाएगा व किसान आंदोलन के साथी कोविड से परिवार की सुरक्षा हेतु भी जागरूकता के प्रति मोटीवेट करने का काम करेंगे। राजेश पटेल ने बताया कि किसान आंदोलन के साथी कामरेड डी.डी. वासनिक के अनुसार विगत 10 से 15 वर्षो में अंधाधुंध किसानों के खेतों में लगे पेड़ काट दिए गए है और उनकी भरपाई हेतु राज्य सरकार व आम नागरिक भी सजग नहीं हैं और सरकारी विभाग रोपण का कार्य कर खाना पूर्ति कर लगाए गए पौधों की सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं। जिसके कारण जो पौधे लगाए जा रहे हैं, उनमें से 10 प्रतिशत से भी कम पेड़ बन पा रहे हैं1 इसीलिए समय की माँग और नागरिकों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अब हर एक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी से यह कार्य में अपना योगदान देना होगा। बताया गया कि अभियान के साथी ईश्वर सिंह राजपूत द्वारा कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण कर ली गई है शनिवार को 51 पेड़ खमेर, सागौन ,आम, आंवला आदि के पेड़ रोपित कर हवन पूजन के बाद संकल्प के साथ सँयुक्त किसान मोर्चा के सभी घटक जिसमे सँयुक्त किसान समन्वय समिति,किसान संघर्ष समिति,किसान गर्जना,ओबीसी किसान सभा,राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ , व अन्य किसानों के संगठन युद्ध स्तर पर ’पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ’ अभियान का हिस्सा होंगे। हिन्दुस्थान समाचार/रवि सनोडिया

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in