back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिवनीः पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने रुकवाया बाल विवाह

सिवनी, 24 अप्रैल(हि.स.)। जिले के लखनादौन पुलिस व राजस्व अमले ने शनिवार को एक बाल विवाह रूकवाया है। सिवनी पुलिस के मीडिया अधिकारी आशीष खोब्रागडे ने शनिवार की शाम को जानकारी दी कि ग्राम चिलचोन्द में नाबालिग बच्ची के विवाह के संबंध में सूचना पर लखनादौन थाना प्रभारी व तहसीलदार लखनादौन का अमला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिलचोन्द पहुंचा। जहां पर संयुक्त टीम ने नाबालिग बच्ची के परिजनों से मिलकर समझाइश दी कि नाबालिग लडक़ी का विवाह गैर कानूनी हैं। आगे बताया कि संयुक्त दल की समझाइश के उपरांत बच्ची के परिजनों ने ग्राम खैरी शिकारा थाना लखनादौन में वर पक्ष से बात कर विवाह न करने की बात की। जिस पर दोनों पक्षो ने विवाह स्थगित कर दिया। इस दौरान तहसीलदार लखनादौन भावना मलगाम, थाना प्रभारी लखनादौन निरीक्षक के. एस. मरावी, नायाब तहसीलदार पूजा राय, पुलिस व राजस्व का अमला उपस्थित रहा। हिन्दुस्थान समाचार/रवि

Advertisementspot_img

Also Read:

क्रिकेट का महा-घाटा: भारत-पाक मैच रद्द हुआ तो ICC को लगेगा ₹200 करोड़ का फटका, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...