सिवनी: हर्षोल्लस एवं गौरवपूर्ण रूप से मनाया गया 72 वां गणतंत्र दिवस

seoni-72nd-republic-day-celebrated-with-joy-and-pride
seoni-72nd-republic-day-celebrated-with-joy-and-pride

सिवनी, 26 जनवरी (हि.स.)। सिवनी जिले में 72वें गणतंत्र दिवस का जिलास्तरीय कार्यक्रम मंगलवार को स्टेडियम ग्राउण्ड सिवनी में पूरे हर्षोल्लास एवं गौरवपूर्ण रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली तथा पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के साथ परेड का निरीक्षण किया। इसके उपरांत कलेक्टर डॉ फटिंग ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश की जनता के नाम सन्देश का उद्बोधन किया तथा हर्ष के प्रतीक गुब्बारे छोड़े। इस अवसर में विधायक दिनेश राय, विधायक राकेश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मीना बिसेन, जनपद अध्यक्ष प्रतीक्षा राजपूत, पूर्व विधायक नीता पटेरिया, जिला भाजपा अध्यक्ष आलोक दुबे, नगरपालिका अध्यक्ष आरती शुक्ला, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों- कर्मचारियों तथा नगरवासियो की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्लाटून कमाण्डर के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल, पुलिस बल तथा होम गार्ड के प्लाटून दल द्वारा मनमोहन मार्चपास्ट का प्रस्तुतिकरण किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर केंद्रित मनोहर झांकियों को प्रस्तुत किया गया। झांकियों में जल जीवन मिशन अभियान पर केन्द्रित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की झांकी को प्रथम, नारी सम्मान पर केन्द्रीत पुलिस विभाग की झांकी को द्वितीय तथा जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र सिवनी की मुख्यमंत्री युवा उद्धमी योजना पर केन्द्रीत झांकी को तृतीय स्थान दिया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश / उमेद-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in