back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bhopal News: मप्र में सिंधिया ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, 228 नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

MP News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अब भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है।

भोपाल, (हि.स.)। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अब भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। भाजपा के दिग्गज नेता लगातार अपने क्षेत्राें का दौरा कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच रहे हैं।

228 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को छोडकर भाजपा का दामन थाम लिया है

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने पांच दिवसीय दौरे पर ग्वालियर -चंबल अंचल में हैं। यहां सिंधिया ने कांग्रेस को एक बड़ा झटका दिया है। बुधवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष 228 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को छोडकर भाजपा का दामन थाम लिया है।

भाजपा में शामिल होने वाले पदाधिकारी

दरअसल कुछ दिनों पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व विधायक राकेश सिंह मावई के नेतृत्व में बुधवार को करीब 228 कार्यकर्ता सिंधिया के ग्वालियर स्थित जय विलास पैलेस में पहुंचे। यहां केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष सभी ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा में शामिल होने वाले पदाधिकारियों में मुरैना की महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष संजू शर्मा, अल्पसंख्यक विभाग के शहर अध्यक्ष हसनैन खान, बानमोर ब्लॉक के सभी मंडल अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष एवं मुरैना दक्षिण के सभी सेक्टर और मुरैना उत्तर के 15 सेक्टर एवं 7 मंडल एवं जिला पदाधिकारी और ब्लॉक पदाधिकारी समेत आईटी सेल की प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी शामिल हैं।

228 कार्यकर्ताओं द्वारा उठाए गए इस फैसले से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है

बता दें कि मुरैना विधानसभा से कांग्रेस के विधायक रहे राकेश मावई अपनी पार्टी से नाराज चल रहे थे। विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज राकेश मावई ने पिछले दिनों भाजपा का दामन थाम लिया था। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष दिल्ली पहुंचकर राकेश मावई ने भाजपा की सदस्यता ली थी। अब एक साथ 228 कार्यकर्ताओं द्वारा उठाए गए इस फैसले से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...