back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कमलनाथ के बयान पर कांग्रेस में बढ़ा बवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने दे डाली नसीहत

भोपाल, 03 जून (हि.स.)। मैहर में पूर्व सीएम कमलनाथ के सरकार गिरने को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस में ही बवाल खड़ा हो गया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल ने अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को नसीहत दे डाली है। अल्प प्रवास पर सतना के ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे अजय सिंह राहुल ने कमल नाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि अपनी अक्षमता का ठीकरा विंध्य पर न फोड़ा जाए। इस तरह के बयान से विंध्य का अपमान होता है। पार्टी के पुराने कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि इससे निराश हो जाते हैं। 2020 में सरकार गिरने का कारण विंध्य नहीं, बल्कि कमलनाथ खुद थे। कांग्रेस नेता अजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ विंध्य का अपमान कर रहे। सरकार गिरने का कारण विंध्य नहीं बल्कि खुद की जिम्मेदारी थी। वे चाहते तो सरकार बची रहती। 2018 में विंध्य की हार की वजह कुछ और थी। इसे हर कोई जानता है। कमलनाथ जी का विंध्य पर आरोप लगाना विंध्य की जनता का अपमान करना है। आगे अजय सिंह ने मीडिया से चर्चा के दौरान कमल नाथ को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। ऐसे शब्द नहीं बोलें जिससे भाजपा को राजनीति करने का मुद्दा मिल जाए। भारत विश्व में हो रहा बदनाम के सवाल पर अजय सिंह ने कहा, संयम रखने की जरूरत थी। बता दें कि 7 दिन पहले मैहर दौरे पर आए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने सरकार गिरने का ठीकरा विंध्य पर फोड़ा था। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना संकट पर बयान देते हुए भारत को बदनाम देश कह डाला था। जिसके बाद पूरे प्रदेश में उनके बयान की जमकर किरकिरी हुई थी और भाजपा नेताओं द्वारा इसका विरोध भी किया गया था। अजय सिंह राहुल गुरुवार को सतना प्रवास के बाद तुरंत भोपाल के लिए रवाना हो गए लेकिन इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के भीतर एक बार फिर कलह की राजनीति को हवा दे दी है। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Advertisementspot_img

Also Read:

Haryana Cross Voting Row: अगर थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो इस्तीफा दें… क्रॉस-वोटिंग पर भड़के भूपेंद्र हुड्डा, विधायकों से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। क्रॉस-वोटिंग के आरोपों को लेकर कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵