rs-333-crore-approved-for-doubling-new-line-and-gauge-conversion-in-railway-division
rs-333-crore-approved-for-doubling-new-line-and-gauge-conversion-in-railway-division

रेल मंडल क्षेत्र में दोहरीकरण नई लाइन तथा आमान परिवर्तन के लिए 333 करोड़ रुपये स्वीकृत

रतलाम, 29 जून (हि.स.)। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर-देवास-उज्जैन दोहरीकरण, इंदौर-दाहोद नई लाइन एवं डॉ अम्बेडकर नगर खंडवा आमान परिवर्तन कार्य के लिए कुल 333 करोड़ रूपए की स्वीकृति रेल मंत्रालय द्वारा प्रदान की गई है। मंडल रेल प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार जयंत ने बताया कि रेलवे के अधोसंरचनात्मक विकास को गति देने एवं विभिन्न प्रोजेक्टों जैसे दोहरीकरण, आमान परिवार्तन नई लाइन जैसे विभिन्न कार्यों के लिए रेल मंत्रालय द्वारा राशि स्वीकृत की गई है जिसमें रतलाम मंडल के इंदौर से जुड़े तीन महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए भी फंड उपलब्ध करवाए गए हैं। रतलाम मंडल के इंदौर-देवास-उज्जैन दोहरीकरण कार्य के लिए रुपए 178 करोड़, इंदौर-दाहोद नई लाइन के लिए रु 70 करोड़ (पूर्व में 20 करोड़ स्वीकृत थे 50 करोड़ अतिरिक्त राशि स्वीकृत) एवं डॉ अम्बेडकर नगर-खंडवा आमान परिवर्तन के लिए रु 85 करोड़ अतिरिक्त राशि स्वीकृत की गई है। इन तीन प्रेाजेक्टों के लिए फंड की स्वीकृति मिलने से कार्य की गति बढ़ाई जा सकेगी। हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in