back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना वार्ड में हो रही चोरियां, नर्स के पर्स से मोबाइल हुआ चोरी

अशोकनगर,15 मई(हि.स.)। जिला अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही और अव्यवस्था के शिकार अभी तक कोरोना संक्रमित हो रहे थे, लेकिन अब ड्यूटी पर मौजूद अस्पताल स्टाफ भी इसका शिकार बनने लगा है। जिला अस्पताल में ड्यूटी पर पदस्थ एक नर्स के पर्स से उनका कीमती मोबाइल चोरी हो गया, जिसकी लिखित शिकायत एसपी से की गई है। जानकारी के अनुसार सुनीता तोमर निवासी मुंगावली स्टाफ नर्स के रूप में बीते दिन जिला अस्पताल में ड्यूटी पर थीं। उनका कहना है कि वह नर्स रूम में अपना 26 हजार रुपये कीमत का मोबाइल पर्स में रखकर वार्ड में मरीजों को देख रहीं थीं। बताया कि जब वे मरीजों को देखकर वापिस आईं तो उनके पर्स से उनका मोबाइल गायब मिला तो वे हैरान रह गईं। नर्स सुनीता तोमर ने एसपी को लिखित शिकायत करते मोबाइल संबंधी सभी दस्तावेजों से अवगत कराते हुए उनके मोबाइल चोर का पता लगाने का अनुरोध किया है। हिन्दुस्थान समाचार/ देवेन्द्र ताम्रकार

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵