back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रतलाम: लॉकडाउन में रामलीला देख रहे थे 300 लोग, पुलिस ने रोका तो कर दिया पथराव

रतलाम, 22 अप्रैल (हि.स.)। जिले के आलोट थाना क्षेत्र के एक गांव में जनता कर्फ्यू के बावजूद बीती रात करीब 300 ग्रामीणों की भीड़ रामलीला देखने के लिए इकट्ठा हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जब उन्हें रोका, तो ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस हमले में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। देर रात पुलिस ने 15 नामजद एवं 50 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। डायल 100 को सूचना मिली थी कि आलोट से 10 किलोमीटर दूर बर्डिया राठौर गांव में लॉकडाउन में रामलीला चल रही है। इसमें 200 से 300 लोग उपस्थित हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कोरोना संक्रमण का हवाला देकर ग्रामीणों से रामलीला बंद करने को कहा। लेकिन ग्रामीणों ने रामलीला बंद करने से इनकार कर दिया। जब पुलिस वालों ने दबाव बढ़ाया तो नाराज ग्रामीणों ने लाइट बंद कर पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। अंधेरे में हुए इस हमले में सहायक उप निरीक्षक आरसी गौड़, आरक्षक विक्रम चौधरी और वाहन चालक अशोक चौहान घायल हो गए हैं। घायल पुलिस कर्मी थाने पहुंचे और ग्रामीणों की ओर से अचानक किए गए हमले की जानकारी दी। इसके बाद आलोट थाने से पुलिस बल के साथ पहुंचे एसडीओपी और थाना प्रभारी ने बल प्रयोग कर लोगों को वहां से खदेड़ा। इसके बाद पथराव करने वाले 15 नामजद और 50 अन्य लोगों पर प्रकरण दर्ज किया गया है। घायल पुलिसकर्मियों और वाहन चालक को इलाज के लिए आलोट स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...