संस्कार भारती की अध्यक्ष बनी रंजीता देशपांडे, कार्यकारिणी भी घोषित हुई
संस्कार भारती की अध्यक्ष बनी रंजीता देशपांडे, कार्यकारिणी भी घोषित हुई

संस्कार भारती की अध्यक्ष बनी रंजीता देशपांडे, कार्यकारिणी भी घोषित हुई

- कला व सांस्कृति को बढ़ावा देना उद्देश्य - शिवपुरी अध्यक्ष व कार्यकारणी की हुई घोषणा शिवपुरी, 14 जुलाई (हि.स.)। शिवपुरी संस्कार भारती क्षेत्र प्रमुख श्रीपाद जोशी व क्षेत्र संगठन मंत्री प्रमोद झा की सहमति निर्देशन में मध्यभारत प्रान्त अध्यक्ष अतुल जी व प्रान्त मंत्री संगठन अनीता ताई करकरे ने शिवपुरी जिले के अध्यक्ष के रूप में रंजीता देशपांडे की विधिवत घोषणा की है। संस्कार भारती द्वारा जारी जानकारी में बताया गया कि कला और संस्कृति के लिए निरंतर कार्य करने वाली राष्ट्रीय संस्था संस्कार भारती शिवपुरी के जिलाध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी रंजीता देशपांडे की घोषणा की गई है। कार्य विस्तार के लिए संगठन में संगठन मंत्री के रूप में शिवा पाराशर, उपाध्यक्ष निवेदिता शर्मा, कोष प्रमुख ज्योति शर्मा महामंत्री निखिल चौकसे,व मातृशक्ति प्रमुख के रूप में रंजना पचौरी की घोषणा प्रान्त से की गई है। आगे के कार्यक्रम व संगठन विस्तार करते हुए संस्कार भारतीं के विचारों को नीचे तक ले जाने के लिए पूरी टीम कार्य करेगी। सदस्यों के रूप में रंजीत गुप्ता पत्रकार,गुंजन खेमरिया साहित्य क्षेत्र,प्रियंका पुरोहित संगीत, धु्रव उपमन्यु लेखक,तान्या कुलकर्णी पोस्टर मेकर, शशि शर्मा पार्लर, रूबी गुप्ता उधमी,नम्रता गौतम समाजसेवी, रूबी राणा समाजसेवी, वंदना वांगीकर, सुरभि टेम्भूर्णिकर रंगोली, हिमांशु राठौर गौ सेवक, ब्रजेश अग्निहोत्री नाटक, अल्पना देसाई संगीत, अपूर्वा श्रीवास्तब आकाशवाणी स्पीकर को विविध क्षेत्र से कार्यकारणी में सदस्य रूप में लिया गया है। सभी को अतुल शर्मा, अजय खेमरिया, उमेश शर्मा, गजेंद्र शिवहरे, प्रमोद मिश्रा, प्रियंका भार्गव, आशुतोष शर्मा आदि ने बधाई प्रदान की है। हिन्दुस्थान समाचार/ रंजीत गुप्ता/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in