राजगढ़, एजेंसी । सारंगपुर थाना पुलिस टीम ने एक दिन पहले घर में घुसकर 28 वर्षीय महिला के साथ जबरन दुष्कर्म और किसी से कहने की बात पर बच्ची को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपित को मंगलवार को ग्राम ब्यावरामांडू से गिरफ्तार कर लिया है।
थानाप्रभारी आशुतोष उपाध्याय के अनुसार ग्राम ब्यावरामांडू निवासी 28 वर्षीय महिला ने बताया कि बीती रात गांव का यशवंत (34) पुत्र फूलसिंह भिलाला जबरन घर में घुस गया, जिसने बिना मर्जी के गलत काम किया साथ ही किसी से कहने की बात पर बच्ची को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 376, 506, 450 के तहत प्रकरण दर्ज किया। प्रकरण में तात्कालिक कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपित यशवंत को गिरफ्तार किया है।




