back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP में तीन नए मंत्रियों राजेंद्र शुक्ला, गौरीशंकर बिसेन और राहुल लोधी ने ली शपथ, कांग्रेस ने कसा तंज

MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार के कैबिनेट में शामिल तीन नए मंत्रियों में विंध्य से राजेंद्र शुक्ला, महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन और बुंदेलखंड से राहुल लोधी का नाम है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश में बहुत जल्द विधानसभा चुनाव होने जा रहें है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर वोटरो को लुभाने के नए प्रयास कर रहें है। आज शनिवार 26 (2023) को विधानसभा चुनाव से करीब दो महीने पहले मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने एक नया दाव खेल कर सभी को चौका दिया है। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने अपने कैबिनेट में तीन नए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिला दी। इस दाव के बाद अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तंज कस रहें है।

इन मंत्रियों के मिली कैबिनेट में जगह

शिवराज सिंह चौहान की सरकार के कैबिनेट में शामिल तीन नए मंत्रियों में विंध्य से राजेंद्र शुक्ला (Rajendra Shukla), महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन (Gaurishankar Bisen) और बुंदेलखंड से राहुल लोधी (Rahul Lodhi) का नाम है। इन तीनो को आज एक सादे समारोह में राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल ने शपथ दिलाई। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इन तीनों नए मंत्रियों को कौन से विभाग आवंटित किया गया हैं। इन्हें मिलाकर शिवराज सरकार में अब 33 मंत्री हो गए हैं।

शिवराजसिंह चौहान ने की राज्यपाल से मुलाकात

मंत्रिमंडल विस्तार के लिए शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगु भाई पटेल से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक चर्चा हुई। इसके बाद शनिवार सुबह का समय तय किया गया। नए मंत्रियों में सबसे पहले महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन ने शपथ ली। उनके बाद विंध्य के राजेंद्र शुक्ला और बुंदेलखंड के राहुल लोधी ने शपथ ली।

कमलनाथ ने कसा तंज

मंत्रिमंडल विस्तार पर पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने तंज कसा है। उन्होंने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा-ये मंत्रिमंडल नहीं, भ्रष्टाचार की मित्रमंडली का विस्तार है। उन्होंने कहा कि जब कार्यकाल समाप्त हो रहा है और सरकार गिरने वाली है, तब मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। विदाई के समय स्वागत गीत गाने वाली भाजपा सरकार अब विस्तार क्या, पूरा मंत्रिमंडल भी बदल दे तो भी हार निश्चित है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Kanthi Dakshin Seat: लगातार दूसरी बार BJP के खाते में जाएगी यह सीट या बदलाव की बहेगी बयार? जानिए सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Kanthi Dakshin Seat पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में शामिल है और इसे राज्य का 216वां निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है।...
spot_img

Latest Stories

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

… तो IGNOU के छात्रों की डिग्री घोषित होंगी अवैध? UGC की सख्ती के बाद उठे सवालिया निशान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)...

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵