back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रतिबंध के बाद भी भीड़ जुटाने वालों के खिलाफ कार्यवाही, शादी रोकी

07/05/2021 मंदसौर 7 मई (हिस)। खानपुरा में एक शादी समारोह में अच्छी खासी भीड़ बुलाई गई थी। हालांकि यह किसी मोहल्ले के व्यक्ति को पसंद नहीं आया। उसने पुलिस कंट्रोल रूम पर शिकायत की। इसके बाद क्या था…एसडीएम और टीआई अमले के साथ पहुंच गए बिन बुलाए मेहमान की तरह। यहां शादी करवाने वाले के साथ टेंट वालों पर भी कार्रवाई की गई है। शादी समारोह सहित अन्य कार्यक्रमों की अनुमतियों को कोरोना के बढ़ते कहर के कारण निरस्त कर दिया गया है। इसके बाद भी लोगों द्वारा नियमों का उल्लंघन कर शादी समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें भीड़ इकऋा की जा रही है। आज खानपुरा में हो रही एक शादी में एसडीएम बिहारी सिंह और पुलिस वाले मेहमान बनकर पहुंच गए। उन्होंने शादी संचालकों के साथ टेंट वाले पर भी कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि बरगुंडा गली में एक विवाह समारोह हो रहा है। इसमें भारी भीड़ एकत्र की जा रही है। एसडीएम बिहारी सिंह और थाना प्रभारी अमित सोनी सहित नगरपालिका का अमला भी मौके पर पहुंचा। यहां घर के बाहर टेंट लगा हुआ था साथ ही घर के ऊपर छत पर भी टेंट लगाकर रीति रिवाज निभाए जा रहे थे। मौके पर अधिकारियों ने भीड़ भी होना पाई। जिसके बाद शादी समारोह कराने वाले कर्ता-धर्ता के साथ ही टेंट वाले के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। इस तरह की एक और कार्यवाही नरसिंहपुरा क्षेत्र में भी की गई। हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलौया

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

Shaniwar Mantra: इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे शनिदेव, बढ़ेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार का दिन शनि देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵