back to top
26.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नागदा-खाचरौद के बीच फोरलेन मार्ग निर्माण में निजी भूमि अधिग्रहण बना रोड़ा

नागदा/उज्जैन, 23 फरवरी (हि.स.)। जिले के औद्योगिक शहर नागदा और खाचरौद के बीच सीआरआईएफ योजना के तहत फोरलेन मार्ग के निर्माण में निजी भूमि का अधिग्रहण करना रोड़ा बन गया। मंगलवार को विधानसभा में एक लिखित जवाब में लोकनिर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने खुलासा किया। नागदा-खाचरौद क्षेत्र के विधायक दिलीपसिंह गुर्जर के एक सवाल पर यह बात सामने आई। विधायक गुर्जर ने दोनों तहसील के बीच की दूरी 14 किमी में सीआरआईएफ योजना के तहत फोरलेन निर्माण के लिए कार्यवाही की थी। यह आई अड़चन जवाब में यह बताया गया कि वर्तमान में दोनों तहसील के बीच टू-लेन मार्ग बना हुआ है। विधायक गुर्जर ने प्रस्ताव चाहा था कि सीएफआईआर योजना के तहत फोरलेन बनाया जाए। इस प्रोजेक्ट में बड़ी अड़चन यह बताई गई कि मार्ग की अधिकांश लंबाई में दोनों और निजी भूमि होने से भू अर्जन में अधिक राशि खर्च होगी। साथ ही सी.आर.आईएफ. योजना के अंतर्गत भू अर्जन का प्रावधान नहीं होने के कारण प्राक्कलन नहीं बनाया गया है। इस मामले में मप्र शासन के प्रमुख अभियंता के 27 जनवरी 2021 के पत्र का संदर्भ जवाब में बताया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ कैलाश सनोलिया

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵