politics-intensified-on-kamal-nath39s-statement-bjp-leaders-said-attack
politics-intensified-on-kamal-nath39s-statement-bjp-leaders-said-attack

कमलनाथ के बयान पर तेज हुए हुई सियासत, भाजपा नेताओं ने बोला हमला

भोपाल, 28 मई (हि.स.)। पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा मैहर में भारत बदनाम है वाले बयान पर भाजपा आक्रामक हो गई है। भाजपा नेताओं ने कमलनाथ के बयान की निंदा करते हुए उन्हें मानसिक दिवालीया तक करार दे दिया है। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और विधायक रामेश्वर शर्मा ने कमलनाथ के बयान की भर्तत्सना करते हुए उन पर बड़ा हमला बोला है। मंत्री विश्वास सारंग ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा है कि जो लोग एक परिवार की चाटुकारिता करते हुए राजनीति करना चाहते हैं, वे इस तरह के बयान देंगे। कमलनाथ जी भारत महान है। आपने और आपकी पार्टी ने भारत की स्थिति को कमजोर करने की कोशिश ज़रूर की। आप पाकिस्तान और चीन का एजेंडा लेकर राजनीति करना चाहते हैं। वहीं भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने दी भी कमलनाथ के बयान पर कढ़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कमलनाथ सडक़ छाप नेता जैसा व्यवहार कर रहें है। कांग्रेस इंदिरा गांधी और नेहरू की कांग्रेस नही अब ये चीन और मुस्लिम कट्टर पंथियों के हाथों की कठपुतली बनकर रह गयी है। शहीदों को क्या मुँह दिखाएंगे कांग्रेसी। रामेश्वर शर्मा ने ट्वीट कर कहा कमलनाथ के बयान के पीछे चीन द्वारा कांग्रेस को फंडिंग की बू आ रही है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने भी हमला करते हुए कहा कि भारत महान था है और रहेगा। कांग्रेस अपनी टुच्ची हरकतों से बाज आए। कोरोना महामारी के दौरान जहां भारत से ज्यादा कई गुना बर्बादी हुई उन देशों के विपक्ष ने भी देश के साथ खड़े होकर देश की मानवता, सम्मान व अस्मिता की रक्षा की पर कांग्रेस लगातार ना केवल भारत का अपमान कर रही है बल्कि भारत विरोधी शक्तियों के सुर में सुर मिला रही है। जिन राज्यों में सरकार में सरकार में कांग्रेस है वहाँ हाहाकार मचता रहा। एक भी कल्याणकारी योजना कोविड प्रभावित जनों/ परिजनों के लिए संचालित नहीं की। कमलनाथ जी दुनिया के तमाम बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्षो ने कोरोना के विरुद्ध भारत की लड़ाई की सराहना की है। 135 करोड़ के देश ने कम समय में कोरोना से बड़ी लड़ाई लड़ी है। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय/राजू

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in