back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के परिजनों को पुलिस ने रोका, तो थाना प्रभारी को दी धमकी

– वीडियो हुआ वायरल, दोनों ने एक दूसरे पर जमकर लगाए आरोप बुरहानपुर, 27 मई (हि.स.)। एक तरफ प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हर तरह के प्रयास कर रहे हैं, तो वहीं कुछ कांग्रेसी नेता कोरोना संक्रमण रोकने में रोड़ा बन रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बुधवार देर शाम सामने आया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष के परिजन को रोकने पर कांग्रेसियों ने इंदिरा कॉलोनी रोड पर हंगामा मचा दिया। इस दौरान लालबाग थाना प्रभारी से तीखी बहस भी हुई। हालांकि बाद में मामला समझाइश के बाद शांत हुआ। जानकारी के अनुसार कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष किशोर महाजन के कुछ परिजन कार से कहीं जा रहे थे। तभी पुलिस ने उनके वाहन को इंदिरा कॉलोनी के पास रोका। इस दौरान उनके बीच बहस हुई। तभी परिजन ने फोन करके ग्रामीण जिलाध्यक्ष किशोर महाजन को मौके पर बुला लिया। पुलिस की ओर से भी थाना प्रभारी लालबाग एपी सिंह को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। इसके बाद टीआई और कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बीच तीखी बहस हुई। टीआई ने कहा कि क्या आप सरकारी अधिकारी को उसका दायित्व समझाएंगे। इस पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि क्या आप आमजन को इस तरह कोरोना कर्फ्यू के नाम पर परेशान करते रहोगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने काफी देर तक रूआब झाड़ा। वो यही नहीं रुके उन्होंने अपना आपा खोते हुए टीआई को धमकी तक दे डाली। इसी बीच कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष अजय रघुवंशी, पूर्व विधायक हमीद काजी, अमर यादव भी मौके पर पहुंचे। बाद में मामला थाने तक भी जा पहुंचा और काफी बहसबाजी के बाद मामला शांत हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो कांग्रेस नेता का पुलिस पर रूआब झाड़ता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिस पर लोगों ने कमेंट्स भी किए। कोरोना काल में जहां पुलिस अधिकारी, कर्मचारी मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं तो वहीं कांग्रेसियों के आए दिन के ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। जबकि वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण का दौर चल रहा है। ऐसे में पुलिस सतर्कता बरतते हुए सभी से सोशल डिस्टेंस, मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलने की अपील कर रही है। परंतु कांग्रेसी कोरोना संक्रमण को रोकने में रोड़ा बन रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/निलेश जूनागढ़े

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵