back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जनपद कार्यालय के पीछे शासकीय क्वार्टर में चौकीदार की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल, 19 अप्रैल (हि.स.)। जिले में जनपद कार्यालय के पीछे बने शासकीय क्वार्टर में रह रहे चौकीदार की रविवार रात हत्या हो गई। अंधेरा होने के कारण अज्ञात आरोपित वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। चौकीदार के सिर को बेरहमी से कुचला गया है। पड़ोसियों के लाइट जलाने पर चौकीदार का खून से लथपथ शव दिखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पुलिस अंदाजा लगा रही है कि यह मामला अवैध संबंधों का है। इसी के कारण चौकीदार की हत्या की गई है। मूल रूप धौलपुर जिले के चेना का पुरा गांव का निवासी 58 वर्षीय जादों सिंह चौकीदारी का काम करता था। वह पिछले 28 साल से नौकरी कर रहा था और मुरैना में नौकरी करते हुए क्वार्टर में अकेला ही रहता था। रविवार रात करीब 11 बजे के पड़ोसियों ने उसके घर में शव पड़ा देखा। चौकीदार का सिर फूटा हुआ और शव जमीन पर पड़ा हुआ था। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। शव के पास में फूटी हुई चूड़ियां मिली हैं, इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अवैध संबंधों के कारण चौकीदार की हत्या हुई है। पुलिस अब इसी एंगल पर अपनी विवेचना कर रही है। चौकीदार के कमरे में उसकी 7 मई को होने वाली नातिन की शादी के कार्ड भी मिले हैं। चौकीदार के क्वार्टर के सभी गेट खुले पड़े थे और बाहर अंधेरा था। जिसका फायदा उठाकर आरोपित वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। पास में रहने वाले कुछ लोगों ने लाइट जलाई तो घटना की जानकारी हुई। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵