police-busted-sex-racket-at-krishna-hotel-in-bhind
police-busted-sex-racket-at-krishna-hotel-in-bhind

भिंड के कृष्णा होटल में पुलिस ने सैक्स रैकेट का किया पर्दाफाश

पुलिस ने होटल से 5 युवतियां, 7 युवक और महिला दलाल को दबोचा भिंड,11 जून (हि.स.)। शहर के कृष्णा होटल में पुलिस ने सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। यहां होटल में रूम बकिंग के साथ कॉलगर्ल व शराब भी सप्लाई की जा रही थी। पुलिस ने कार्रवाई के लिए जाल बिछाकर होटल से 5 युवतियां, 7 युवक समेत दलाल दबोच लिया। बताया जाता है कि 3 युवतियां छात्रा है जोकि बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ी गई। वहीं दो कालगर्ल थी जिन ऑन डिमांड बुलाया गया था। शुक्रवार दापहर महिला डीएसपी पूनम थापा ने शहर के बीचों-बीच संचालित होने वाला कृष्णा होटल पर सैक्स रैकेट का खुलासा करने के लिए जाल बिछाया। पुलिस के जवानों को पहले होटल भेजा। सूचना मिली कि होटल में सैक्स रैकेट का कारोबार चल रहा है। कार्रवाई से पहले डीएसपी थापा ने एसपी मनोज कुमार सिंह को मामले से अवगत कराया। इसके बाद दल-बल के साथ पहुंच गई। जैसे ही वो होटल में पहुंची, तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने होटल के कमरों को खुलवाया, तो लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने होटल पढ़ने वाली छात्राओं के साथ कॉल गर्ल व महिला दलाल को भी पकड़ा। होटल को डीएसपी थापा पिछले एक महीने से टारगेट पर लिए थीं। उन्हें लगातार जानकारी मिल रही थी कि होटल में एक महिला सैक्स रैकेट चला रही है। इसमें होटल का संचालक भी शामिल है। यहां कॉलगर्ल, सस्ते और महंगे दामों में उपलब्ध कराई जाती हैं। कॉलगर्ल को ग्वालियर, आगरा और दिल्ली से स्पेशल कार भेजकर बुलाया जाता था। यह कॉलगर्ल व्यापारी या फिर रईसों के लिए सप्लाई की जाती हैं। पुलिस के मुताबिक होटल में कॉलगर्ल से लेकर शराब भी सप्लाई होती आ रही थी। पुलिस ने होटल से शराब की खाली व सील पैक बोतलें बरामद की है। पुलिस ने यहां से एक डायरी भी जब्त की है, जिसमें कई लोगों के नाम दर्ज हैं। पुलिस की कार्रवई के बीच चकमा देकर होटल मैनेजर घनश्याम शर्मा मौके से भाग गया। पुलिस ने मैनेजर की मोबाइल लोकेशन निकाली। पहले वो बताशा बाजार में मिली फिर धनवंतरी कॉम्प्लेक्स में मिली। पुलिस महिला दलाल के साथ मैनेजर को दबोचे के लिए धनवंतरी कॉम्प्लेक्स पहुंची। पुलिस को देख फिर मैनेजर छिप गया। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल शर्मा/राजू

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in