poet-raj-of-biaora-honored-with-bhashasarathi-honor
poet-raj-of-biaora-honored-with-bhashasarathi-honor

भाषासारथी सम्मान से सम्मानति हुए ब्यावरा के कवि राज

राजगढ़, 17 फरवरी (हि.स.)। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के तत्वावधान में देवपुत्र भवन सभागार इंदौर में आयोजित बसंत उत्सव कवि सम्मेलन में शहर ब्यावरा के गीतकार कन्हैयाराज को संस्था द्वारा भाषासारथी सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्थान पूरे देश में हिन्दी भाषा के विस्तार व प्रचार के लिए प्रतिबद्ध है। श्रंगारिक गीत-गजलों से राष्ट्रीय कवि सम्मेलनों में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले श्रंगारिक कवि कन्हैयाराज को इसके पहले भी कई मंचों पर सम्मानित किया गया है। कवि राज को सम्मानित किए जाने पर जिले के कवि, लेखक और साहित्यकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाईयां प्रेषित की है। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज पाठक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in