back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vande Bharat: PM मोदी एक साथ देंगे 5 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, जानिए क्या होगा रूट?

Vande Bharat: प्रधानमंत्री दोपहर करीब 3 बजे शहडोल में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ करेंगे।

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को पांच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। यह पहली बार है कि पांच वंदे भारत ट्रेनों का संचालन एक ही दिन शुरू होगा।

पांच वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 जून को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब 10:30 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे और वहां आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पांच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। पांच वंदे भारत ट्रेनों में रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, मडगांव (गोवा)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और हटिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।

सिकल सेल जेनेटिक स्टेटस कार्ड भी करेंगे वितरित

पीएमओ के अनुसार, प्रधानमंत्री दोपहर करीब 3 बजे शहडोल में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ करेंगे। वह लाभार्थियों को सिकल सेल जेनेटिक स्टेटस कार्ड भी वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री शहडोल जिले के पकरिया गांव का दौरा भी करेंगे और आदिवासी समुदाय के नेताओं, स्वयं सहायता समूहों, समितियों के नेताओं और ग्राम फुटबॉल क्लबों के कप्तानों के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री आदिवासी और लोक कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम देखेंगे और गांव में रात्रिभोज भी करेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

मध्य प्रदेश: जबलपुर के आजाद चौक में आरती-नमाज के दौरान विवाद, मंदिर में तोड़फोड़ के बाद दो पक्षों में पथराव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा इलाके में गुरुवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद तनाव की स्थिति...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...