players-of-mp-men39s-hockey-academy-will-learn-the-nuances-of-the-game-from-olympian-sameer-dad
players-of-mp-men39s-hockey-academy-will-learn-the-nuances-of-the-game-from-olympian-sameer-dad

ओलंपियन समीर दाद से खेल की बारीकियां सीखेंगे मप्र पुरुष हॉकी अकादमी के खिलाड़ी

खेल मंत्री की पहल पर एयर इंडिया ने मप्र राज्य पुरुष हॉकी अकादमी को प्रतिनियुक्ति पर सौंपी समीर दाद की सेवाएं भोपाल, 15 जून (हि.स.)। खेलों के क्षेत्र में मध्य प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा को साकार करने के लिए संकल्पित खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया खेलों के विकास के लिए निरन्तर प्रयासरत हैं। उनके मार्गदर्शन में खेलों को नया स्वरूप देकर प्रतिभाशाली राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की टीम तैयार करने के लिए खेल विभाग द्वारा एक कार्य योजना को अंतिम रूप दिया गया है। मध्य प्रदेश राज्य पुरुष हॉकी अकादमी में ओलंपियन समीर दाद की कोच के रुप में नियुक्ति भी इसी कार्य योजना का एक हिस्सा है। एयर इंडिया द्वारा समीर दाद की सेवाएं खेल विभाग को प्रतिनियुक्ति पर सौंपने में खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का महत्वपूर्ण योगदान है। अब मप्र हॉकी अकादमी के खिलाड़ियों को ओलंपियन समीर दाद के मार्गदर्शन में प्रतिभा निखारने और हॉकी खेल की बारीकियां सीखने का अवसर मिलेगा। खेल संचालक से भेंट ओलंपियन समीर दाद ने गत दिवस मध्य प्रदेश राज्य पुरुष हॉकी अकादमी में कोच के पद पर अपना कार्यभार ग्रहण किया और टीटी नगर स्टेडियम पहुंचकर खेल और युवा कल्याण संचालक पवन जैन से भेंट की। खेल संचालक जैन ने समीर दाद का वेलकम करते हुए उन्हें मध्य प्रदेश राज्य पुरुष हॉकी अकादमी का कोच नियुक्त होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि समीर दाद के अनुभव से मध्य प्रदेश ही नही भारतीय टीम को भी फायदा होगा और कई राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार होंगे जो शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश और प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे। समीर दाद के कोच बनने पर संयुक्त संचालक डॉ. विनोद प्रधान और बीएस यादव सहित सभी अधिकारी कर्मचारियों, समस्त हॉकी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने समीर दाद को बधाई दी है। ओलंपियन खिलाड़ी तैयार करना मेरा लक्ष्य हॉकी अकादमी में कोच नियुक्त किए जाने पर ओलंपियन समीर दाद ने खेल और युवा कल्याण मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हॉकी मेरा पेशन है। मेरा लक्ष्य रहेगा कि मध्य प्रदेश के खिलाड़ी ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व करें और खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया जी की मंशा को साकार करें। समीर दाद की मुख्य उपलब्धियां वर्ष 1998 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए एशियन गेम्स बैंकॉक थाईलैंड में स्वर्ण पदक विजेता। वर्ष 1997 में जूनियर वर्ल्ड कप इंग्लैंड में रजत पदक। वर्ष 1998 में सीनियर एशिया कप क्वालालमपुर में कांस्य पदक। वर्ष 1999 में सुल्तान अजनाल शाह क्वालालमपुर, वर्ष 1998 हॉलैंड में सीनियर वर्ल्ड कप तथा वर्ष 2001 स्काटलेंड में आयोजित सीनियर वर्ल्ड कप क्वालीफाय में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व। वर्ष 2000 में सिडनी ऑस्ट्रेलिया के ओलंपिक गेम्स में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व। इसके अलावा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सात टेस्ट सीरीज और 6 फोर एण्ड एट नेशन चैंपियनशिप में भागीदारी। वर्तमान में समीर दाद एयर इंडिया हॉकी टीम के कोच और एयर इंडिया में सीनियर असिस्टेन्ट जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। वर्ष 2014-15 में समीर दाद राष्ट्रीय जूनियर हॉकी टीम के असिस्टेन्ट कोच भी रह चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in