back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शादी के कार्ड में अपने नाम आगे लिखवाया मुख्यमंत्री का निजी सचिव, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि एक शादी का कार्ड प्राप्त हुआ था, जिसमें आकाश दुबे नामक व्यक्ति ने अपने नाम के आगे मुख्यमंत्री का निज सचिव होने का उल्लेख किया था।

दमोह, एजेंसी। पुलिस ने जिला मुख्यालय से गुरुवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो खुद को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का निजी सचिव बता रहा था। युवक का नाम आकाश दुबे बताया गया है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि शादी के कार्ड के आगे लिखावाया, मुख्यमंत्री का निजी सचिव

मामले के संबंध में दमोह के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि एक शादी का कार्ड प्राप्त हुआ था, जिसमें आकाश दुबे नामक व्यक्ति ने अपने नाम के आगे मुख्यमंत्री का निज सचिव होने का उल्लेख किया था। उन्होंने बताया कि मेरी जानकारी में इस नाम का कोई व्यक्ति सीएम हाउस में नहीं है।

आरोपी व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामला किया गया दर्ज

जानकारी प्राप्त करने के बाद थाना प्रभारी सिटी कोतवाली विजय सिंह राजपूत को निर्देश दिये गये कि संबधित को थाना बुलाकर नियुक्ति के संबध में आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करें, जिस पर कोई जानकारी एवं दस्तावेज आकाश दुबे के पास नहीं पाये गये जिसके विरूद्ध धोखाधडी का प्रकरण दर्ज किया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मध्य प्रदेश: जबलपुर के आजाद चौक में आरती-नमाज के दौरान विवाद, मंदिर में तोड़फोड़ के बाद दो पक्षों में पथराव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा इलाके में गुरुवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद तनाव की स्थिति...
spot_img

Latest Stories

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...