permanent-warranty-arrested-with-prize-woman
permanent-warranty-arrested-with-prize-woman

इनामी महिला सहित स्थाई वारंटी गिरफ्तार

गुना, 15 जून (हि.स.)। एक इनामी महिला आरोपित सहित स्थाई वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी पर 6 हजार तो महिला की गिरफ्तारी पर 3 हजार का इनाम घोषित था। एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक अमित अग्रवाल एवं उनकी टीम द्वारा न्यायालय गुना के प्रकरण क्रमांक 184/14 धारा 138 एनआई एक्ट में पिछले 6 सालों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी रतनलाल पुत्र मोने सिंह सौंधया निवासी ग्राम सनोठा, थाना सुठालिया, जिला राजगढ़ को गिरफ्तार किया है। आरोपित पर 6 हजार का इनाम घोषित था। चोरी के मामले में फरार थी महिला जिले के विजयपुर थानातंर्गत चोरी के मामले में फरार महिला आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला आशा बाई पत्नि विनोद कंजर निवासी ग्राम भमावद हुकमा का डेरा, थाना कुम्भराज को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। महिला की गिरफ्तारी पर गुना पुलिस अधीक्षक की ओर से 3 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in