back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंचविभूतियां हम सभी के लिए प्रेरणा की स्त्रोत – कुलपति

पंचविभूतियां हम सभी के लिए प्रेरणा की स्त्रोत – कुलपति इंगांराजवि में अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत शहीद दिवस का आयोजन अनूपपुर, 24 मार्च (हि.स.)। इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकण्टक में शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव की शहादत को याद करते हुए इसे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का महत्वपूर्ण प्रस्थान बिंदु हैं,जिसका व्यापक प्रभाव सभी पर पड़ा। आज भी पंचविभूतियों में से यह तीन श्रेष्ठ रत्न अन्य दो विभूतियों अमर शहीद चंद्रषेखर आजाद तथा स्व. पं. रामप्रसाद बिस्मिल के साथ हम सभी के लिए प्रेरणा के स्त्रोत है। बुधवार को पत्रकारिता एवं जनसंचार सभागार में आजादी का अमृत महोत्सव‘ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित ‘शहीद दिवस‘ पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने अध्यक्षीय उद्बोधन में व्यक्त किये। प्रो. त्रिपाठी ने भगत सिंह के पंचविरोध की चर्चा करते हुए उपनिवेशवाद, सामाजिक भेदभाव, पूंजीबाद और साम्राज्यवाद के विरूद्घ भगत सिंह के विरोध पर प्रकाश डाला। कुलानुशासक प्रो. तीर्थेश्वर सिंह ने भगत सिंह को वीर युवा नायक की संज्ञा देते हुए महात्मा गांधी पर उनकी शहादत के प्रभावों का भी उल्लेख किया। अमृत महोत्सव समिति के अध्यक्ष प्रो. राकेश सिंह ने शहीदे आजम भगत सिंह की शहादत, उनकी वैचारिकी तथा उनकी क्रांतिकारिता के विविध पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रो.पीके सामल, प्रो. नवीन शर्मा, प्रो. भूमिनाथ त्रिपाठी, प्रो.रंजू हासनी साहू, प्रो.नागाराजू, प्रो. एपी सिंह, प्रो. खेम सिंह डहेरिया, प्रो. तन्मय कुमार घोरई, प्रो. जितेन्द्र शर्मा, डॉ. गोविन्द मिश्रा, डॉ. ललित कुमार मिश्रा, डॉ. गौरी शंकर महापात्र,डॉ. अनिल कुमार,प्रो. राघवेन्द्र मिश्र सहित अध्यापक, कर्मचारी एवं शोधार्थी शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला

Advertisementspot_img

Also Read:

सिनेमा में भी चमकी PM Narendra Modi की छवि, इन फिल्मों में दिखा उनका संघर्ष और सफर

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो 2014 से देश की बागडोर संभाल रहे हैं, आज अपना 75वां जन्मदिन...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...