padam-sagarji-maharaj39s-foot-walk-towards-sada
padam-sagarji-maharaj39s-foot-walk-towards-sada

साडा की ओर हुआ पदम सागरजी महाराज का पैदल विहार

गुना, 02 अप्रैल (हि.स.)। जैनाचार्य विद्यासागरजी महाराज के शिष्य मुनिश्री पदम सागरजी महाराज एवं मुनिश्री विशवाक्ष सागरजी महाराज का पैदल विहार साडा कॉलोनी राघौगढ़ के लिए हुआ। इस मौके पर रूठियाई जैन समाज द्वारा मुनिसंघ का भावभींनी विदाई दी। विद्यासागर सेवा संगठन मंत्री अमित जैन सैंकी ने शुक्रवार को बताया कि रूठियाई कस्बे में मुनिश्री करीब 27 दिन रूके। इस दौरान उनके सानिध्य में मंगलोदय तीर्थक्षेत्र पर अष्ठानिका महापर्व पर सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य आयोजन हुआ। यहां प्रतिदिन सुबह श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा उपरांत विधान के माध्यम से सिद्ध प्रभु की आराधना की गई। गत दिवस मुनिश्री ने पैदल विहार साडा कॉलोनी के लिए किया। इस मौके जैन समाज के हर बच्चे से लेकर बड़े तक आंखें नम हो गईं। दिव्यघोष के साथ बड़ी संख्या में समाजबंधु मुनिश्री को विदाई देने पैदल विहार में शामिल हुए। साडा कॉलोनी में पहुंचते ही मुनिसंघ की भव्य अगवानी दिगंबर जैन समाज के साथ स्थानीय रहवासियों ने किया। इस मौके पर मुनिश्री की धर्मसभा स्थानीय जैन मंदिर पर हुई। यहां मुनिश्री पदम सागरजी महाराज की प्रेरणा से युवाओं का संगठन गुरुभक्ति मंडल, विद्यासागर सेवा संगठन एवं श्री विद्यासागर पाठशाला की स्थापना हुई। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in