oxygen-supply-remained-closed-for-hours-in-the-district-hospital-the-attendees-held-breath-with-the-patients
oxygen-supply-remained-closed-for-hours-in-the-district-hospital-the-attendees-held-breath-with-the-patients

जिला अस्पताल में घंटों बंद रही ऑक्सीजन सप्लाई, मरीजों के साथ अटेंडरों की अटकी सांसें

गुना, 18 जून (हि.स.)। जिला अस्पताल में लापरवाहियों का दौर थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को तो जिला अस्पताल की एक लापरवाही के कारण दर्जनों भर्ती मरीजों के लिए जान का संकट बन गई। दरअसल यहां तडक़े घंटों तक ऑक्सीजन सप्लाई बंद रही। इसकी शिकायत मरीजों के अटेंडर बार-बार ड्यूटी नर्सों और अस्पताल स्टॉफ से करते रहे। लेकिन पहले तो उन्हें ऑक्सीजन स्लो होने की बात कही। जब बार-बार परिजन नहीं माने तो उन्हें दुत्कार के भगा दिया गया। मरीजों के अटेंडरों के अनुसार शुक्रवार तडक़े 4 बजे से ऑक्सीजन की सप्लाई पूरी तरह बंद थी। जब मामला तूल पकड़ा तो आनन-फानन में ऑक्सीजन सप्लाई शुरू की गई। इस बारे में जिला अस्पताल ऑक्सीजन बंद होने की बात से इंकार कर रहा है। लेकिन कुछ देर के लिए ऑक्सीजन स्लो होने की स्वीकार कर रहा है। उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल में आए दिन गंभीर लापरवाहियां सामने आ रही हैं। कुछ दिन पूर्व ही यहां प्रसूतागृह की पानी की टंकी में कीड़े और काई का मामला सामने आया था। फिर विगत दिवस संयुक्त कलेक्टर निरीक्षण करने पहुंचे तो उन्हें अस्पताल परिसर में गंदगी ही गंदगी मिली। इस बारे में अटेंडर अर्चना बाई ने बताया कि उनकी मां कुपूरी बाई (85) जिला अस्पताल में भर्ती थीं। रात से ही ऑक्सीजन नहीं चल रही थी। इसकी शिकायत लेकर मैं सुबह सिस्टर के पास आई। जिसके बाद सिस्टर आईं और बोलीं कि मैंने इसे स्लो कर दिया, यदि तेज होगी तो मुंह में पानी चला जाएंगा। जब मैं फिर सिस्टर के पास गई तो उन्होंने दुत्कार के भगा दिया कि तुम्हें कुछ पता नहीं। जबकि ऑक्सीजन सप्लाई पूरी तरह बंद थी। मेरी माताजी के हाथ में फ्रैक्चर था और पेट में भी दिक्कत है। पिछले दो दिनों से भर्ती थीं। इस बारे में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी मनु सिंह ने बताया कि ऑक्सीजन बंद नहीं हुआ था। सिलेंडर खत्म होने के कारण सप्लाई का प्रेशर थोड़ा स्लो हो गई थी। इनका कहना है - ऐसा तो मेरे सामने आई प्रकरण नहीं आया है। मेरे सामने जो बात आई है वह सुबह 8 बजे की थी। रात्रिकालीन जो अटेंडर था वो 8 बजे बिना सूचना दिए चला गया, वहीं जो दूसरे अटेंडर को आना था वह आधे घंटे लेट आया। उसी दौरान आधे घंटे के बीच ऑक्सीजन पाइंट पर कोई नहीं था। इसी बीच यह वीडियो बना लिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही तत्काल वहां पहुंचे। हालांकि किसी कोई मरीज को कोई दिक्कत हुई है मेरे संज्ञान में नहीं है। ऑक्सीजन तो निरंतर चल रही है। -हर्षवर्धन जैन, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल गुना हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in