Officials-activists need to work for ideology, not individuals: Sharma
Officials-activists need to work for ideology, not individuals: Sharma

पदाधिकारियों-कार्यकर्ता को व्यक्ति नहीं, विचारधारा के लिए काम करने की आवश्यकताः शर्मा

भाजपा जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर की गई रायसुमारी अनूपपुर, 12 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर भाजपा कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश पदाधिकारियों भोपाल महापौर आलोक शर्मा एवं सीहोर पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम यादव की उपस्थिति में रायसुमारी की गई। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष को जिला कार्यकारिणी बनाने से पहले जमीनी स्तर से लेकर उन तमाम कार्यकर्ताओं के कार्यों का आकलन करने के साथ ही जिले भर के अपेक्षित पदाधिकारियों के विचारों को शामिल करने का मंथन चला। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल गुप्ता, अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र मरावी, पूर्व विधायक सुदामा सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष आधा राम,जिला पंचायत अध्यक्ष रूपमती सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी, महामंत्री अखिलेश कुमार द्विवेदी, भूपेंद्र सिंह सेंगर, भारत सिंह, अंबिका तिवारी, बबीता सिंह की उपस्थिति रहें। भोपाल महापौर आलोक शर्मा ने कहा कि जिला कार्यकारिणी के लिए जो भी नाम सुझाए जाएं वह किसी व्यक्ति विशेष के ना होकर संगठन हित में होने चाहिए। भाजपा एक अनुशासन विचारधारा की पार्टी है रीति नीति और सिद्धांत पर काम करने वाली पार्टी है। यही कारण है कि जब कोई भाजपा पसंद नहीं करता था तो उस समय हमारे पूर्वजों ने संघर्ष करके इस संगठन को खड़ा किया। आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर यदि खड़ी है तो उसके पीछे कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। हर कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को व्यक्ति के लिए नहीं विचारधारा के लिए काम करने की आवश्यकता है। भाजपा की अदृश्य निगाहें उन कार्यकर्ताओं पर होती हैं जो अच्छा काम करते हैं अपने अंदर ज्ञान संपदा का अविष्कार हर कार्यकर्ता करें जिससे कि वह आगे चलकर पार्टी और देश हित में काम कर सके। अच्छे आचरण से अच्छा कार्यकर्ता बनाता है उन्होंने कहा कि जिला कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, 8 मंत्री एक कोषाध्यक्ष के अलावा 7 महिलाएं इस कार्यकारिणी में शामिल की जाएंगी। जिला पदाधिकारी के लिए 55 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई है विशेष परिस्थितियों में यह आयु सीमा 60 वर्ष होगी। वहीं जिला कार्यसमिति के लिए आयु सीमा 70 वर्ष तक तय की गई है। जो भी पदाधिकारी के नाम सुझाव के लिए दिए जाएंगे उनके आयुसीमा पर सभी लोग विचार कर नाम भेजेंगे। एक अच्छी टीम जिले के अंदर खड़ी हो इसके लिए सभी के सुझाव लिए गए अब देखना यह होगा कि भाजपा जिले में सुयोग्य संगठन दे पाता हैं या। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in