objection-to-congress-leader39s-tribute-to-former-bjp-minister-letter-written
objection-to-congress-leader39s-tribute-to-former-bjp-minister-letter-written

कांग्रेस नेत्री को भाजपा के पूर्व मंत्री को दी जाने वाली श्रद्धांजलि से हुई आपत्ति, लिखा पत्र

सतना 14 मई (हि. स. )।प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं बीजेपी विधायक स्व.जुगुल किशोर बागरी के निधन पर दी जा रही श्रद्धाजंलि को लेकर रैगॉव विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी ने सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि कोरोना काल में यह श्रद्धाजंलि भोपाल में रहकर ही दी जा सकती थी। महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव कल्पना शर्मा ने स्व. जुगलकिशोर बागरी को दी जा रही श्रद्धांजलि पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धांजलि के लिए यहां आने की जरूरत नहीं थी। पहले सीएम फिर गृह मंत्री आखिर कब चलेगी यह श्रद्धांजलि। उन्हें शायद मालूम नही है कि आज ही कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस के ही पूर्व मंत्री स्व. बृजेन्द्र सिंह राठौर को पृथ्वीपुर में स्थित उनके निवास पर जाकर श्रद्धांजलि दी है। महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव कल्पना वर्मा के इस दोहरे बर्ताव से लोगों में है नाराजगी है। हिंदुस्थान समाचार/श्याम पटेल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in