new-flight-in-the-field-of-air-services-to-gwalior-first-flight-from-pune
new-flight-in-the-field-of-air-services-to-gwalior-first-flight-from-pune

ग्वालियर को मिली हवाई सेवाओं के क्षेत्र में नई सौगात, पुणे से आई पहली उड़ान

ग्वालियर, 30 मार्च (हि.स.)। ग्वालियर को हवाई सेवाओं के क्षेत्र में नई सौगात मिली है। ग्वालियर से पुणे के लिये अब सीधी हवाई सेवा शहरवासियों को मिल गई है। होली के त्यौहार पर प्रथम उड़ान भरकर पुणे से ग्वालियर आए यात्रियों का विमानतल पर क्षेत्रीय सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने स्वागत किया और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। उनके साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी भी उपस्थित थे। माखीजानी ने भी सभी यात्रियों को होली की शुभकामनाएं दीं। क्षेत्रीय सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने रंगों के त्यौहार होली पर दोपहर 2.50 बजे विमानतल पहुँचकर पुणे से ग्वालियर आई प्रथम उड़ान के यात्रियों का स्वागत किया और सभी को होली की शुभकामनायें दीं। पुणे से ग्वालियर आए यात्रियों ने भी सांसद शेजवलकर को होली की शुभकामना देने के साथ-साथ ग्वालियरवासियों के लिये जो सौगात मिली है उसके लिये बधाई दी। यात्रियों का कहना था कि अब ग्वालियर से पुणे की यात्रा बहुत सहज और बहुत कम समय में पूरी होगी। ग्वालियर से हवाई यात्राओं की सौगातें निंरतर बढ़ती जा रही हैं। इसी कड़ी में शहरवासियों को पुणे के लिये सीधे फ्लाइट की सौगात भी उपलब्ध हुई है। प्रथम दिवस ग्वालियर से 29 यात्रियों ने पुणे के लिये उड़ान भरी। जबकि पुणे से 46 यात्री हवाई यात्रा कर ग्वालियर पहुंचे। ग्वालियर पहुंचे ज्यादातर यात्री ग्वालियर एवं ग्वालियर के आस-पास के निवासी हैं। सभी ने इस नई सौगात पर प्रसन्नता व्यक्त की। क्षेत्रीय सांसद शेजवलकर ने भी यात्रियों से चर्चा के साथ-साथ विमानतल के अधिकारियों से भी विस्तार से चर्चा की। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in