back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज आज नीमच में भादवामाता लोक का करेंगे भूमिपूजन, करेंगे कई विकास कार्यों की शुरुआत

Madhya pradesh News: मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान आज नीमच में प्रमुख धार्मिक आस्था के केंद्र भादवामाता में 10 करोड रुपये की लागत से बनने वाले भादवा माता लोक के लिए भूमि-पूजन करेंगे।

नीमच, रफ्तार डेस्क(हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान आज (शनिवार ) नीमच जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां प्रमुख धार्मिक आस्था के केंद्र भादवामाता में 10 करोड रुपये की लागत से बनने वाले भादवा माता लोक के लिए भूमि-पूजन करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री यहां 50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले बॉयोटेक्नालॉजी पार्क का भूमि-पूजन भी करेंगे।

मुख्यमंत्री कई विकास कार्यों की करेंगे शुरुआत

जनसम्पर्क अधिकारी जगदीश मालवीय ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान शनिवार को ही जावद क्षेत्र के सरवानिया महाराज में 50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्रदेश के पहले बायोटेक्नोलॉजी पार्क की आधारशिला रखेंगे और 53.37 करोड़ के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री यहां आठ 8 करोड़ की लागत से नवनिर्मित शासकीय पॉलीटेक्नीक महाविद्यालय के भवन का लोकार्पण भी करेंगे।

भादवामाता में 10 करोड़ रुपये की लागत से होगा विकास

मुख्यमंत्री चौहान यहां भादवामाता में 10 करोड़ लागत रुपये की लागत के भादवामाता लोक के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही लगभग 100 करोड़ 83 लाख रुपये के विभिन्न 15 कार्यों का भूमिपूजन भी मुख्यमंत्री चौहान द्वारा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री 12:30 बजे नीमच हवाई पट्टी पर पहुंचेगे

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री चौहान का दोपहर 12:30 बजे नीमच हवाई पट्टी पर आगमन होगा। यहां से वे भादवामाता मंदिर पहुंचेंगे, जहां दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर, भादवामाता कोरिडोर के भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री भादवामाता से सरवानिया महाराज में विशाल रोड शो में भाग लेंगे। रोड शो मिल चौराहा, पिपली चौक, हरिया भेरू चौक होते हुए सभा स्थल स्थल पहुंचेगा। मुख्यमंत्री यहां विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद मध्यप्रदेश बायोटेक्नोलॉजी पार्क एवं अन्य विकास एवं निर्माण कार्यो का रिमोट द्वारा लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री यहां विद्यार्थियों को लेपटॉप वितरित कर, उनसे संवाद भी करेंगे तथा हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित करेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 3:40 बजे नीमच हवाई पट्टी से इंदौर के लिए रवाना होंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोप, कांग्रेस पर गरजे नितिन नबीन; कहा-‘एक समय था जब…’

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...