back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक में धर्मांतरण विरोधी कानून वापस लेने पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा- ‘ ये फैसला लव जिहाद को देगा बढ़ावा’

गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कि कर्नाटक सरकार ने धर्मांतरण विरोधी कानून को वापस ले लिया है। यह फैसला लव जिहाद को बढ़ावा देगा।

भोपाल, हिन्दुस्थान समाचार। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार द्वारा धर्मांतरण विरोधी कानून वापस लेने पर राजनीति गरमा गई है। मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कर्नाटक सरकार के इस फैसले पर तंज कसते हुए कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्हाेंने कहा है कि कांग्रेस का हाथ जिहादियों के साथ है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे कर्नाटक सरकार के फैसले को देखते हुए मध्य प्रदेश में आने वाले समय में अपना फैसला लें कि वह किसके साथ जाएंगे?

फैसला लव जिहाद को देगा बढ़ावा

गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कि कर्नाटक सरकार ने धर्मांतरण विरोधी कानून को वापस ले लिया है। यह फैसला लव जिहाद को बढ़ावा देगा। इसके अलावा इस फैसले ने कांग्रेस की मानसिकता को भी स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का हिडन एजेंडा है जिसे सभी लोग समझ रहे हैं। वे तुष्टिकरण की राजनीति दोबारा शुरू करना चाहते हैं जिसके लिए उन्होंने अपने कदम भी बढ़ा दिये हैं।

नरोत्तम मिश्रा ने मल्लिकार्जुन खड़गे पर साधा निशाना

गृहमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कहती कुछ और है और दिखावा किसी और बात का करती है, जबकि फैसले अलग ही लिए जाते हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधते हुए गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक से ही आते हैं। अब वहां धर्मांतरण वाला कानून वापस ले लिया गया है। आप कांग्रेस का हिडन एजेंडा समझिए, खड़गे जी तो कुछ बोले नहीं। वे कुछ बोलने की स्थिति में भी नहीं होंगे। लेकिन प्रियंका और राहुल से सवाल है कि प्रियंका कहती थी लड़की हूं लड सकती हूं, यह कानून तो लडकियों की सुरक्षा के लिए ही था। क्या ऐसे कानून को रद्द करना जिहादियों को संरक्षण देने के समान नही है।

जनता को सतर्क रहने की जरूरत

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि एक बात तो स्पष्ट हो गई कि कांग्रेस का हाथ जिहादियों के साथ है। उन्होंने मध्य प्रदेश की जनता से अपील करते हुए यह भी कहा है कि आने वाले समय में मध्य प्रदेश की जनता को सतर्क रहने की जरूरत है। गृहमंत्री ने अभी कहा कि कर्नाटक सरकार ने डॉण् हेडगेवार का पाठ भी पाठ्य पुस्तक से हटा दिया है।

कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा कर्मचारियों को लेकर दिए गए बयान पर गृहमंत्री डॉण् मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के अधिकारी और कर्मचारियों के प्रति कमलनाथ जी का अपमानजनक बयान उनकी हार की हताशा को दिखाता है। ऐसा पहली बार नहीं कह रहे हैं। अधिकारी – कर्मचारियों के साथ वह गुलामों जैसा व्यवहार करना चाहते हैं। अधिकारी – कर्मचारी सब पढ़े लिखे होते हैं और कमलनाथ जी आप के समय में जब दिग्विजय सिंह सीएम थे तब उन्होंने भी कहा था कि हमें इनके वोट नहीं चाहिए। कभी आप कहते हो कि 15 महीने बाद हिसाब लूंगा, कभी कहते हो भाजपा के लिए काम करने वालों की मैं सूची बना रहा हूं। कभी कहते हो अफसरों पर चर्बी चढ़ गई है यह निंदनीय कृत्य है। आप चिंता मत करिए इनकी धमकी में कोई डरने वाला नहीं है।

दिग्विजय सिंह पर भी साधा निशाना

इसके अलावा कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के हाल ही में हुए 66 सीटों पर दौरों के बाद सौंपी गई रिपोर्ट पर तंज कसते हुए गृहमंत्री ने कहा कि दिग्विजय सिंह जी खुद ही स्वीकार कर चुके हैं कि वे जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस चुनाव हार जाती है। दिग्विजय सिंह जी अपने लोगों को ज्यादा से ज्यादा टिकट दिलवाने की कवायद में लगे हुए हैं, इससे पता चलता है कि उनकी निगाहें कहीं और हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...