back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

LokSabha Election: नरेंद्र तोमर का कांग्रेस पर निशाना, कहा- कर रही है डर्टी पॉलिटिक्स

केन्द्रीय मंत्री एवं पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर ने शनिवार को ग्वालियर में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।

ग्वालियर, हि.स.। रविवार 20 अगस्त को ग्वालियर में मप्र भाजपा की वृहद कार्यसमिति की बैठक होने जा रही है जिसमें प्रदेश भर के करीब 1500 पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यसमिति का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश करेंगे। शाम 4.00 बजे बैठक का समापन केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।

मध्यप्रदेश में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से यह बैठक महत्वपूर्ण होगी। इसमें केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश भाजपा चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय मंत्री एवं सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, वीरेन्द्र खटीक सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

पत्रकार वार्ता में दी जानकारी

केन्द्रीय मंत्री एवं पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर ने शनिवार को ग्वालियर में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी जमीनी स्तर पर चल रही है। हमारी कोशिश है कि बूथ अध्यक्ष से लेकर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व लगे और पार्टी की विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित हो। इसके लिए पार्टी ने बूथ पर अपने काम तय किए हैं, जिन्हें हमारी शक्ति केन्द्र एवं बूथ की इकाइयां संपन्न कर रहा रही हैं। पार्टी की तरफ से विधानसभा के सम्मेलन पूरे राज्य में संपन्न हो रहे हैं और अभी तक 210 से अधिक सम्मेलन हो चुके हैं। चुनाव की दृष्टि से तय हुआ कि पार्टी की वृहद कार्यसमिति की बैठक ग्वालियर में आयोजित होगी।

खेती मजबूत अर्थव्यवस्था का अंग

उन्होंने बताया कि बैठक के पहले चरण में राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत होगा, उस पर चर्चा होगी और फिर संभागवार कुछ विषयों को लेकर चर्चा होगी। उसके बाद समापन सत्र होगा। केन्द्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास, गरीब कल्याण, जनकल्याण के मामले में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आज विकास की दृष्टि से देखेंगे तो पूरे मध्य प्रदेश में व्यापक अधोसंचरना का विकास हुआ है। फिर चाहे ग्रामीण, जिला और नेशनल हाइवे की बात हो, हर जगह रोड कनेक्टिविटी है। खेती मजबूत अर्थव्यवस्था का अंग है। इसमें मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने बहुत अच्छी भूमिका का निर्वाह किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार लगातार गरीबों का जीवन स्तर बदलने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नौ साल में 14 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं और मप्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में 1.36 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। यह मध्य प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है।

अमित शाह भोपाल में सरकार के कामों का रिपोर्ट कार्ड करेंगे लॉन्च

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि पार्टी ने तय किया है कि भाजपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों को तथ्यों के साथ जनता के बीच रखा जाए और इसी निमित्त कल भोपाल में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रिपोर्ट कार्ड रिलीज करेंगे। उन्होंने कहा कि देश में प्रगति के लिए भ्रष्टाचार का विरोध और भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसना, पात्र व्यक्ति का हक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इस दृष्टि से प्रधानमंत्री मोदी ने अभूतपूर्व काम किया है। केन्द्र सरकार के अधीन 53 मंत्रालय हैं, इन मंत्रालयों की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया है। उसमें हमने डीबीडी का मार्ग अपनाया और उसके कारण ट्रांसपेरेंसी भी बढ़ी और लीकेज खत्म हुआ और सरकार की बचत भी हुई। उन्होंने उदाहरण के रूप में सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि चाहे पीएम आवास, मुद्रा योजना, स्वनिधि, आयुष्मान योजना हो, इनके माध्यम से गरीब के जीवन स्तर में बदलाव आए, इसके प्रयास किए जा रहे हैं।

कांग्रेस डर्टी पॉलिटिक्स कर रही

तोमर ने कहा कि कांग्रेस के पास न तो विषय है और न कोई मुद्दा। वे कुछ भी असत्य आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। 2003 के पहले कांग्रेस की क्या उपलब्धि थी, 2014 से पहले कांग्रेस के समय केन्द्र सरकार की क्या उपलब्धि थी, चुनाव में यह सब जनता के समक्ष परोसेंगे तो स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होगी लेकिन कांग्रेस डर्टी पॉलिटिक्स पर उतर आई है। जनता इनके बहकावे में नहीं आने वाली है। हम कांग्रेस की डर्टी पॉलिटिक्स पर नहीं जाएंगे, विकास के मुद्दे पर रहेंगे और जनता से आशीर्वाद मांगेंगे और मुझे प्रसन्नता है कि जनता का आशीर्वाद हमें मिलेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली टॉलीगंज सीट को मिनी मुंबई के नाम से भी जाना जाता है। यह वह सीट...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...