nagda39s-youth-martyred-in-siachen-three-year-old-son-in-wife39s-lap
nagda39s-youth-martyred-in-siachen-three-year-old-son-in-wife39s-lap

सियाचिन में शहीद हुआ नागदा का जवान, पत्नी की गोद में तीन साल का बेटा

नागदा/ उज्जैन 25 मार्च (हि.स.)। मप्र के उज्जैन जिले के नागदा का निवासी जवान बादलसिंह सियाचिन में शहीद हो गया। शहीद की अमानत तीन साल का बेटा पत्नी की गोद में है। गुरूवार को यह खबर शहर में फैलते ही माहौल गमगीन हो गया। शहीद के माता-पिता एवं परिवार यहां रामसहाय मार्ग पर निवास करते हैं। शहीद के भाई विक्रांतसिंह के अनुसार बुधवार रात लगभग 10 बजे बादलसिंह के दुर्घटना ग्रस्त होने की खबर परिजनों को मिली थी। घटना के बारे में बताया गया कि सियाचिन में बुधवार रात को ग्लेयिशयर की बर्फ धंसने से हादसा हुआ। बादलसिंह सियाचिन में लगभग 27 हजार फीट ऊंचाई पर तैनात था। जवान बादलसिंह लगभग 30 माह तक दक्षिण अफ्रीका में अपनी सेवा दे चुके थे। इन दिनों 15 कुआंउ रेजिमेंट में नायक थे। शहीद का पार्थिव शरीर दिल्ली लाया जा रहा है। शहीद का पार्थिव शरीर अगले दो दिनों में नागदा पहुंचने की संभावना है। चार वर्ष पहले हुआ था विवाह पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बादलसिंह का विवाह 2017 में हुआ था। पत्नी की गोद में तीन साल का बेटा है। बादलसिंह जनवरी माह में परिजनों से मिलने नागदा आए थे। गत 13 फरवरी को वे वापस ड्यूटी पर लौट गए थे। हिंदुस्थान समाचार/ कैलाश सनोलिया

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in