musical-performances-performed-in-honor-of-corona-warriors
musical-performances-performed-in-honor-of-corona-warriors

कोरोना योद्धाओ के सम्मान में हुई संगीतमय प्रस्तुतियां

रतलाम, 08 मार्च (हि.स.)। सुर साधक संगम ग्रुप द्वारा रविवार रात एक शाम कोरोना योद्धाओं के नाम का संगीतमय कार्यक्रम लायंस हाल में किया गया। इसमें कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया। सम्मान के बीच ग्रुप के सदस्यों द्वारा पेश की गई संगीतमय प्रस्तुतियों का दौर देर रात तक चलता रहा। कार्यक्रम का आरंभ अल्फिया खान की नृत्य की प्रस्तुति से हुआ। इसके बाद लगातार सुर साधक संगम ग्रुप के विजेन्द्र सिंह सिसोदिया, प्रमोद सिंह सिसोदिया, जलज शर्मा, भुवनेश पंडित, विजय गुप्ता, पवन भटनागर, अशोक गोयल, मनवीर सिसोदिया, पूजा भावसार, रिदम मिश्रा, अल्फिया खान, प्रियंका गोयल एवं अर्पित सिंह सिसोदिया ने गिटार पर एक से बढ़कर एक फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दी तो हाल तालियों से गूंज उठा। मुख्य अतिथि समाजसेवी महेन्द्र गादिया एवं मुबारिक खान ने कोरोना योद्धाओ डॉक्टर प्रभाकर नानावरे, डॉक्टर गौरव बोरीवाल, डॉक्टर प्रमोद प्रजापति, डॉक्टर संजय दुबे, डॉक्टर अवधेश अवस्थी, डॉक्टर सुधाकर शर्मा, डॉक्टर राजीव गुप्ता, डॉक्टर योगेंद्र चाहर, डॉक्टर अतुल कानूनगो, डॉक्टर शिवानी सिन्हा, श्रीमती मीना सिसोदिया, स्वाति मसीह सिस्टर, संजय जोशी, एम्बुलेंस चालक कांतिलाल, मोहम्मद जाकिर खान का सम्मान किया। संचालन विजेंद्र सिंह सिसोदिया ने किया। इंदौर से आए रतलाम निवासी विजय पाठक का भी सम्मान किया। उन्होंने भी बेहतरीन गीत की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in