munishree-padam-sagarji-maharaj-received-a-grand-reception-in-ruthiya
munishree-padam-sagarji-maharaj-received-a-grand-reception-in-ruthiya

रूठियाई में हुआ मुनिश्री पदम सागरजी महाराज की भव्य अगवानी

गुना, 09 मार्च (हि.स.)। आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज के शिष्य मुनिश्री पदमसागरजी महाराज का रुठियाई में मंगलवार को मंगल प्रवेश हुआ। जैन मिलन प्रचार मंत्री अमित जैन ने बताया कि जैन समाज द्वारा मुनिसंघ का प्रात: रुठियाई नगर में मुनिश्री विस्वाछ सागरजी महाराज के सानिध्य में भव्य आगवानी की गई। इस मौके पर एबी रोड से जुलूस प्रारम्भ हुआ। जो सदर बाजार होते हुए दिगम्बर जैन बगीचा संत निवास पहुंचा। यहाँ महाराजश्री के प्रवचन हुए। इस अवसर पर एनएफएल, डोंगर, धरनावदा, साडा कालोनी, राघौगढ़, गुना सहित अन्य श्रद्धालु जन सम्मलित हुए। जलूस में महिला मंडल, पाठशाला के बच्चें एवं सभी श्रद्धालु शामिल हुए। प्रथम बार आज होगा मस्तकाभिषेक रुठियाई में बुधवार को मुनिश्री पदम सागर ससंघ के सानिध्य में भगवान मुनि सुव्रतनाथ का निर्माण महोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर प्रात: 6:30 बजे मस्तकाभिषेक, शन्तिधारा तत्पश्चात निर्माण लाडू चढ़ाया जाएगा। इस मौके पर भगवान मुनि सुव्रतनाथ विधान एवं मुनिश्री की दिव्य देशना होगी। समस्त कार्यक्रम का संचालन ब्र जिनेश भैया रुठियाई द्वारा किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in