munishree-abhay-sagarji-maharaj-received-a-grand-reception-in-dharnavada
munishree-abhay-sagarji-maharaj-received-a-grand-reception-in-dharnavada

धरनावदा में हुई मुनिश्री अभय सागरजी महाराज की भव्य अगवानी

धरनावदा में हुई मुनिश्री अभय सागरजी महाराज का भव्य अगवानी गुना 18 फरवरी (हि.स.) । आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज के शिष्य मुनिश्री अभय सागरजी महाराज का ससंघ मंगल प्रवेश गुरुवार की प्रात: ग्राम धरनावदा में हुआ। इस मौके पर रूठियाई से पैदल विहार करते हुए धरनावदा पहुंचे मुनिश्री विस्वाछ सागरजी महाराज और अभयसागरजी महाराज का मुनिसंघ मिलन हुआ। धरनावदा जैन समाज द्वारा मुनिसंघ की भव्य अगवानी रेलवे फाटक पर की गई। इस अवसर पर एक जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए जैन मंदिर पहुंचा। मुनिसंघ की आहारचर्या धरनावदा में संपन्न हुई। दोपहर बाद मुनिश्री अभय सागरजी महाराज का पैदल विहार साडा कॉलोनी राघौगढ़ के लिए हुआ। रूठियाई जैन समाज के सैंकी जैन ने बताया कि मुनिसंघ का रात्रि पड़ाव ग्राम डोंगर में हुआ। इधर साडा कॉलोनी राघौगढ़ स्थित वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर पर दो दिवसीय श्री मज्जिनेन्द्र भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ बाल ब्रह्मचारी मनोज लल्लन भैयाजी के निर्देशन में शुरू हुआ। शुक्रवार को मुनिश्री अभय सागरजी, प्रभात सागरजी एवं निरीह सागरजी महाराज के ससंघ सानिध्य में वेदी प्रतिष्ठा, विश्वशांति महायज्ञ एवं हवन आदि कार्यक्रम संपन्न होंगे। इसके पूर्व गुरुवार को प्रात: श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा के साथ जाप प्रारंभ हुआ। वहीं प्रात: 8 बजे से एक भवय घटयात्रा कॉलोनी के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। जो पुन: मंदिरजी पर पहुंची। यहां ध्वजारोहण, वेदी शुद्धि, मंडप शुद्धि, आचार्य निमंत्रण, वेदी संस्कार शुद्धि के कार्यक्रम हुए। दोपहर में याग मंडल विधान का आयोजन हुआ। जबकि रात्रि में आरती उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मनोज भैयाजी के प्रवचन हुए। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in