back to top
32.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP News: बूथ स्तर तक संविधान रक्षक बनायेगी कांग्रेस, हर हाथ को काम मिलेगा: जीतू पटवारी

Madhya Pradesh News: कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि हम सभी को मैं नहीं हम की भावना से मिलकर काम करना है।

भोपाल, (हि.स.)। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के राजीव गांधी सभागार में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मुख्य आतिथ्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लालोटिया और फूलसिंह बरैया की विशेष उपस्थिति में और प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि हम सभी को मैं नहीं हम की भावना से मिलकर काम करना है। हर हाथ को काम मिले, योग्य व्यक्ति को सम्मान मिले, इस भावना को सरोकार करना ही पार्टी की रीति-नीति है। भाजपा द्वारा लोकतंत्र और संविधान पर हमला किया जा रहा है। हमें वोट की ताकत को समझना है। बाबा साहेब ने और कांग्रेस ने ही देश में वोट की ताकत का अधिकार हम सभी को दिया है और वोट की ताकत को एक करने का अधिकार बाबा साहेब ने दिया। जो वोट की ताकत को गलत तरीके से इस्तेमाल करता है वह संविधान को खतरे में डालने का काम करता है।

जीतू पटवारी ने कहा कि हम सभी जागरूक हैं

जीतू पटवारी ने कहा कि हम सभी जागरूक हैं। हमें वोट की ताकत और उसके अधिकार को पूरी चेतना के साथ घर-घर तक पहुंचाने का काम करना है। सामाजिक और आर्थिक क्रांति तभी आ सकती है जब हम वोट की ताकत को समझेंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही हम संगठन की मजबूती, लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए बूथ स्तर पर संविधान रक्षक बनायेंगे, उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा। इतना ही नहीं अभा कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मप्र में आने पर हम ‘संविधान बचाओ’ बड़ा कार्यक्रम करेंगे, जिसमें प्रदेश भर के विशेषकर अनुसूचित जाति के कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित होंगे।

हमें एकजुट होकर कार्य करना होगा

जीतू पटवारी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए हम सभी को अभी से एकजुट होकर कार्य करना है। कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे फंडिंग अभियान में आप सभी सहयोग कर देश की बेहतरी के लिए अपनी सहभागिता करें।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Kanthi Dakshin Seat: लगातार दूसरी बार BJP के खाते में जाएगी यह सीट या बदलाव की बहेगी बयार? जानिए सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Kanthi Dakshin Seat पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में शामिल है और इसे राज्य का 216वां निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है।...
spot_img

Latest Stories

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

PPF में हर साल ₹50,000 जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न? 15 साल बाद बन जाएगा लाखों का फंड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵