back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP Election: प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- प्रदेश में रोजगार, शिक्षा,स्वास्थ्य की स्थिति गड़बड़

MP Election: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने दमोह की चुनावी सभा में भाजपा के साथ प्रदेश एवं केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश में रोजगार, शिक्षा,स्वास्थ्य की स्थिति गड़बड़ है।

दमोह, (हि.स.)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने दमोह की चुनावी सभा में भाजपा के साथ प्रदेश एवं केंद्र सरकार पर निशाना साधा। स्थानीय महाराणा प्रताप विद्यालयय के प्रांगण में दमोह जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि प्रदेश में रोजगार, शिक्षा,स्वास्थ्य की स्थिति गड़बड़ है।

कमलनाथ ने 15 महीने में गारंटियां पूरी करके दिखायीं

प्रियंका ने कहा कि आज सरकार बता रही है कि देश का सुनहरा दौर आ गया है लेकिन मैं आपसे जानना चाहती हूं कि यह सुनहरा दौर आपकी चौखट तक क्यों नहीं पहुंचा, आपके जीवन में क्यों नहीं पहुंचा है? आप तो गरीब के गरीब हैं। आप अपने जीवन के संघर्षों में जूझ रहे हैं। आपके घरों में और दमोह में आज भी पानी की किल्लत है। आज लोग बुंदेलखंड से पलायन क्यों कर रहे हैं? भाजपा ने 18 साल महिलाओं को बेवकूफ बनाया और चुनाव से दो महीने पहले स्कीम लेकर आ गये लेकिन उनकी झूठ की गारंटी अब नहीं चलने वाली हैं। क्योकि अब मप्र में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है और हमारी गारंटी पर इसलिए भरोसा कीजिए, क्योंकि कमलनाथ ने 15 महीने में गारंटियां पूरी करके दिखायीं, कांग्रेस सरकारों ने हिमाचल, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन लागू की, कांग्रेस की सरकार बनने पर मप्र में भी होगी, कांग्रेस सरकार गेहूं का 2600 रुपये और धान का 2500 रुपये समर्थन मूल्य देगी।

मध्य प्रदेश के चुनाव को लेकर आपके बीच में आई हूं- प्रियंका

प्रियंका ने कहा कि कमलनाथ ने आपको बताया है कि केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तो हमने बुंदेलखंड पैकेज देने का काम किया था, लेकिन आज मैं यहां मध्य प्रदेश के चुनाव को लेकर आपके बीच में आई हुई हूं। आज नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप के बीच आपको निर्णय लेना है कि आप किसका समर्थन करेंगे। मैं यहां बातें करने आई हूं ना की भाषण देने। एक जमाना था जब हमारे देश में बड़े-बड़े महापुरुष आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे, हमारी उनसे बहुत उम्मीदें थीं आज आपकी भी उम्मीदें होनी चाहिए किसी दल से, किसी नेता से। सभा को दमोह 55 के उम्मीदवार अजय टंडन एवं जिलाध्यक्ष रतनचंद जैन ने भी संबोधित किया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से धमकी भरा कॉल मिलने का मामला सामने आया है। बताया...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...