back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP Election: दिव्यांग एवं अस्सी प्लस मतदाताओं से मतदान कराने घर-घर पहुँच रहे मतदान दल, प्रक्रिया 10Nov तक जारी

Madhya Pradesh: निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फार्म 12-डी में घर से ही मतदान करने की सहमति देने वाले दिव्यांग एवं अस्सी वर्ष से अधिक की आयु के मतदाताओं से मतदान कराने का सिलसिला जारी।

जबलपुर, (हि.स.)। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फार्म 12-डी में घर से ही मतदान करने की सहमति देने वाले दिव्यांग एवं अस्सी वर्ष से अधिक की आयु के मतदाताओं से मतदान कराने का सिलसिला आज बुधवार को भी जारी रहा । स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोमलचन्द चंद जैन से मतदान कराने आज सुबह मतदान दल उनके लार्डगंज स्थित निवास पहुँचा । उन्होंने अपने सुपुत्र की सहायता से मतदान किया ।

दिव्यांगों और अस्सी वर्ष से अधिक की आयु के मतदाता घर से करें मतदान

अभी तक हुये लगभग सभी आम चुनावों में मतदान कर चुके 94 वर्षीय कोमलचंद जैन ने दिव्यांगों और अस्सी वर्ष से अधिक की आयु के मतदाताओं को डाक मतपत्र घर से मतदान करने की सुविधा देने निर्वाचन आयोग की पहल की जमकर सराहना की । उन्होंने सभी मतदाताओं से खास तौर पर युवाओं से 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के यज्ञ में आहूति देने का आग्रह किया । इस अवसर पर श्री जैन की धर्मपत्नी 91 वर्षीय ताराबाई जैन ने भी डाकमत पत्र से घर से ही मतदान किया ।

घर-घर जाकर मतदान कराने की यह प्रक्रिया 10 नवंबर तक जारी

उल्लेखनीय है कि जबलपुर जिले में दिव्यांग एवं अस्सी वर्ष से अधिक आयु के ऐसे एक हजार 891 मतदाता हैं जिन्होंने घर से मतदान करने की सहमति फार्म-12 डी भरकर जिला निर्वाचन कार्यालय को दी थी । जिले में इन मतदाताओं से घर से मतदान कराने की प्रक्रिया मंगलवार सात नवंबर से प्रारम्भ की गई थी । दो चरणों में घर-घर जाकर मतदान कराने की यह प्रक्रिया 10 नवंबर तक जारी रहेगी । मतदान कराने 69 मतदान दल गठित किये गये हैं । मतदान दलों के रूट चार्ट की जानकारी चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों और मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को दी गई है ।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री रखेंगे राजनीति में कदम, नई पार्टी बनाने का ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के बरेली से सिटी मजिस्ट्रेट रहे अलंकार अग्निहोत्री ने अपने इस्तीफे के बाद राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखने का...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...