back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP Election: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, PM मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, CM योगी का नाम शामिल

MP Election: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में प्रचार के लिए भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। हालांकि, भाजपा के इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का नाम नहीं है।

भोपाल, (हि.स.)। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में प्रचार के लिए भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। दिल्ली से शुक्रवार को जारी की गई इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत तमाम बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। हालांकि, भाजपा के स्टार प्रचारकों की इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी की फायरब्रांड नेत्री उमा भारती का नाम नहीं है।

जारी सूची के अनुसार

जारी सूची के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, शिवप्रसाद, शिवराज सिंह चौहान, सत्यनारायण जटिया, वीडी शर्मा, अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल, नरेंद्र सिंह तोमर, स्मृति ईरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और भूपेंद्र यादव, असम के मुख्यमंत्री एचबी शर्मा, अश्विनी वैष्णव, वीरेंद्र कुमार खटीक, अनुराग ठाकुर, देवेंद्र फडनवीस, कैलाश विजयवर्गीय, केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रहलाद पटेल, एपी सिंह बघेल, कृष्ण्पाल सिंह गुर्जर, मनोज तिवारी, जयभानसिंह पवैया, हितानंद, नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, राजेंद्र शुक्ल, लालसिंह आर्य, कविता पाटीदार, उमाशंकर गुप्ता, गणेश सिंह, गौरीशंकर बिसेन और रामलाल रौतेल भाजपा के स्टार प्रचारों में शामिल हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

जंग जारी रही तो होंगे गंभीर दुष्परिणाम! राज्यसभा में मिडिल ईस्ट जंग पर बोले PM मोदी, कहा- हर संकट के लिए भारत तैयार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने राज्यसभा में मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अगर...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵