भोपाल, 10 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सुबह 11 बजे राजधानी भोपाल से वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी कलेक्टर, कमिश्नर, आईजी, डीआईजी और पुलिस अधीक्षकों के साथ चर्चा कर विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी अशोक मनवानी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गत तीन माह से मासिक समीक्षा का क्रम प्रारंभ किया है। कॉन्फ्रेंस में कानून व्यवस्था और विकास की स्थिति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की जाती है। आज की कलेक्टर-कमिश्नर्स कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री गत माह की बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन प्रतिवेदन पर भी चर्चा करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश




