back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क से फिर आई बुरी खबर, एक और चीते की मौत; अब तक नौ की मौत

Kuno National Park: केन्द्र सरकार द्वारा भारत में चीता प्रोजेक्ट के तहत नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाकर कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बसाए गए चीतों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

भोपाल, हि.स.। केन्द्र सरकार द्वारा भारत में चीता प्रोजेक्ट के तहत नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाकर मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बसाए गए चीतों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में बुधवार को कूनो में एक और मादा चीता `धात्री’ (टिबलिसी) की मौत हो गई है। प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक असीम श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है।

मौत की वजह पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा

उन्होंने बताया कि मादा चीता ‘धात्री’ की लोकेशन पिछले दो दिनों से जंगल में नहीं मिल रही थी। बुधवार सुबह कूनो के जंगल में वह मृत पाई गई। उसकी मौत कैसे हुई, फिलहाल उसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। मौत की वजह पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।’ कूनो में बीते चार माह में नौ चीतों (छह वयस्क और तीन शावक ) की मौत हो चुकी है। अब यहां 14 चीता और एक शावक जीवित हैं, जिसमें से एक चीता नीर्वा जंगल में है, उसकी भी कालर आईडी खराब होने से ट्रेकिंग में परेशानी आ रही है।

मादा चीता धात्री (टिबलिसी) बुधवार सुबह मृत पाई

कूनो प्रबंधन ने बुधवार को प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि ‘कूनो राष्ट्रीय उद्यान के बाड़े में रखे गए 14 चीते (सात नर, छह मादा और एक शावक) स्वस्थ हैं। कूनो और नामीबिया के वन्यप्राणी विशेषज्ञ लगातार उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे हैं। इनके अलावा खुले जंगल में घूम रहीं दो मादा चीतों पर निगरानी रखी जा रही है और उनको बाड़े में लाने के प्रयास जारी हैं। इन दोनों में से एक मादा चीता धात्री (टिबलिसी) बुधवार सुबह मृत पाई गई है। मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

अब तक कुल नौ चीतों की मौत

उल्लेखनीय है कि कूनो नेशनल पार्क में पहली खेप में नामीबिया से आठ चीते लाए गए थे, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर 17 सितम्बर 2022 को यहां के बाड़ों में रिलीज किया था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका से यहां आठ चीते लाए गए थे। इसके अलावा नामीबिया से लाई गई एक मादा चीता ने यहां चार शावकों को जन्म दिया। इस तरह कूनों में कुल 24 चीते हो गए थे। करीब चार माह पहले 26 मार्च को यहां एक चीते की मौत हुई थी। इसके बाद अब तक कुल नौ चीतों की मौत हो चुकी है, जिनमें तीन शावक भी शामिल हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

मध्य प्रदेश: जबलपुर के आजाद चौक में आरती-नमाज के दौरान विवाद, मंदिर में तोड़फोड़ के बाद दो पक्षों में पथराव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा इलाके में गुरुवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद तनाव की स्थिति...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...