back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पांच दिन पहले मानसून का आगाज, झमाझम बारिश

बैतूल, 11 जून (हि.स.)। मौसम के पूर्वानुमानों से पांच दिन पूर्व ही बैतूल जिले में मानसून का आवाज हो गया। मौसम विभाग ने 15-16 जून तक जिले में मानसून की बारिश का अनुमान लगाया था, परंतु गुरुवार को जिला मुख्यालय बैतूल सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली की चमक-बादलों की गरज के साथ मानसून की झमाझम बारिश हुई। मौसम केंद्र भोपाल द्वारा जारी मानसून बुलेटिन में आगामी 72 घंटों में बैतूल जिले में भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया है जिससे 11 से 14 जून के दौरान जिले में झमाझम बारिश होने का अनुमान है। बैतूल में मूसलाधार बारिश दिन भर जिला मुख्यालय बैतूल में सूरज और बादलों की लुकाछिपी चलती रही। सायं करीब 6 बजे अचानक काले घने बादलों ने आसमान पर डेरा जमा लिया और कुछ देर बाद बिजली की चमक और बादलों की गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। लगभग एक घंटे हुई तेज बारिश ने समूचे शहर को तरबतर कर दिया। जिले के अन्य इलाकों में भी तेज और धीमी बारिश होने की खबर है। समाचार लिखे जाने तक जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी था। भारी बारिश की चेतावनी मौसम केंद्र भोपाल द्वारा 10 जून को जारी मौसम बुलेटिन में बैतूल सहित अन्य जिलों में आगामी 72 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी देकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम बुलेटिन के मुताबिक इस दौरान रीवा, सतना, बैतूल, हरदा, खण्डवा, बुरहानपुर सहित जबलपुर व शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ बिजली गिरने एवं तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। मृग नक्षत्र में हो सकती है बोवनी तय समय के पूर्व जिले में मानसून के आगाज से मृग नक्षत्र में खरीफ सीजन फसलों की बोवनी होने की संभावना जताई जा रही है। यदि आगामी दिनों में जिले में अच्छी बारिश होती है तो मृग नक्षत्र में बोवनी शुरू हो जाएगी। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि औसत 4 से 5 इंच बारिश होने या जमीन में 6 इंच तक नमी होने के बाद ही बोवनी करें। हिन्दुस्थान समाचार/विवेक/राजू

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, उमस ने बढ़ाई परेशानी, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मानसून जैसे थम सा गया है और गर्मी ने दोबारा से दस्तक दे दी है।...
spot_img

Latest Stories

शादी के बाद बदल गई Monalisa Bhosle की लाइफ, महाकुंभ से रातों-रात हुई थीं फेमस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा...

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵