monika-distributing-ration-to-poor-helpless-by-raising-funds-through-public-participation
monika-distributing-ration-to-poor-helpless-by-raising-funds-through-public-participation

जनभागीदारी से राशि जुटाकर गरीबों असहायों को राशन बांट रही मोनिका

गुना 7 मई (हि.स.) । कोविड-19 संक्रमण के कारण पिछले 1 महीने से देश, प्रदेश और जिले में कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ है। जिससे कई लोगों के अस्थाई काम-धंधे, व्यवसाय और नौकरी प्रभावित हैं। जिससे कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे गरीब और असहाय को एक स्थानीय युवती मोनिका जनभागीदारी से राशि एकत्रित कर राशन बांट रही है। मोनिका ने गुरुवार को झुग्गी - झोपड़ी में रह रहे लोगों को राशन बांटा और उनसे उनकी समस्याएं भी सुनी। यह अभियान जनभागीदारी के सहयोग से चलाया जा रहा है। इस अभियान में सहयोग देने वालों में ममता मेहता, मनीष उपाध्याय, दिशा शर्मा, रेणुका विश्वकर्मा, टीना सिंह, रामचंदर तीघरवाल, नाजिश खान, धर्मेंद्र उमठ, गायत्री नामदेव, नेहा भिलाला, पंछी गुप्ता, राहुल जाटव, खुर्शीद अहमद, अरविंद, राहुल सक्सेना, साक्षी दुबे, निधि बैरागी, आलिया राजपूत आदि शामिल हैा। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in