back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मिशन नगरोदय कार्यक्रमः मुख्यमंत्री गुरुवार को करेंगे लगभग 3300 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन

भोपाल, 10 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मिशन नगरोदय के तहत लगभग 3300 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं में हितलाभ वितरण और नगरीय अधोसंरचनाओं का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण करेंगे। राज्य के नगरीय क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास को गति देने तथा हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ नागरिकों को पहुँचाने के उद्देश्य से प्रदेश में मिशन नगरोदय कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार, 12 मार्च को दोपहर 1.30 बजे से 4.30 बजे तक सभी 407 नगरीय निकायों में किया जाएगा। कार्यक्रम को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह भी संबोधित करेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी अशोक मनवानी ने बुधवार को बताया कि मिशन नगरोदय कार्यक्रम में आगामी 5 वर्ष के रोड मैप की जानकारी भी नागरिकों को दी जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रत्येक गरीब को आवास देने के संबंध में प्रभावी कार्य किया गया है। इसमें 7 लाख 99 हज़ार आवास विभिन्न घटकों में स्वीकृत किए गए हैं। अब तक 2 लाख 78 हज़ार आवास पूरे हो चुके हैं। इनमें से लगभग 1 लाख 63 हज़ार से अधिक परिवारों को प्रथम एवं द्वितीय किस्त की राशि लगभग 16 सौ करोड़ रुपये के वितरण की शुरुआत की जाएगी। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में 3 लाख 26 हजार हितग्राहियों को व्यवसाय के लिए ऋण स्वीकृत किया गया है। इनमें से 2 करोड़ 90 लाख हितग्राहियों को 290 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई है। इनमें से कुछ हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप चेक वितरण किया जाएगा। मिशन नगरोदय कार्यक्रम में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत नगरीय निकायों के विकास कार्यों के लिए लगभग 809 करोड़ 50 लाख रूपये की राशि दी जाएगी। मिशन के अंतर्गत 12 मार्च को मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना फेस 3 के अंतर्गत अमृत योजना, स्मार्ट सिटी और निकाय मद के अन्य अधोसंरचनात्मक विकास कार्यक्रमों का भूमि-पूजन और शिलान्यास भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री अधोसंरचना अंतर्गत लगभग 500 करोड़ रुपये के कार्य विभिन्न निकायों में स्वीकृत किए गए हैं, जिनका शिलान्यास भी होगा। नगरीय क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत एवं निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी की जाएगी। निकाय स्तर पर पंचवर्षीय विकास योजना का रोडमैप तैयार किया गया है। इसमें आगामी 5 वर्ष तक के नगरीय निकायों की विकास की लगभग 40 हजार करोड़ रुपये की तैयार की गई कार्य-योजना का विमोचन भी किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵